search

भाजपा का कांग्रेस पर हमला, पाकिस्तान को रूसी लड़ाकू इंजन की आपूर्ति की खबरों को बताया दुष्प्रचार

Chikheang 2025-10-6 07:06:18 views 1269
  पाकिस्तान को रूसी लड़ाकू इंजन की आपूर्ति की खबरों को बताया दुष्प्रचार (फाइल फोटो)





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा नेता अमित मालवीय ने रविवार को उन खबरों को खारिज कर दिया कि रूस पाकिस्तान को उसके जेएफ-17 थंडर ब्लाक 3 लड़ाकू विमानों के लिए आरडी-93एमए इंजन की आपूर्ति कर रहा है।

एक्स पर एक पोस्ट में मालवीय ने जोर देकर कहा कि इंजन आपूर्ति के दावों का समर्थन करने के लिए कोई आधिकारिक पुष्टि या विश्वसनीय सूचना नहीं है। भाजपा नेता ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश पर एक मीडिया संस्थान द्वारा प्रकाशित खबर का हवाला देकर लापरवाह सूचना युद्ध फैलाने का आरोप लगाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



इस खबर में एक ऐसी वेबसाइट का हवाला दिया गया था, जिसे कम लोग जानते हैं और जो पाकिस्तान के पक्ष में प्रचार करने के लिए जानी जाती है।मालवीय ने जयराम पर दुश्मन का साथ देने और भारत के साथ खड़े नहीं होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने एक्स पर लिखा-रूस ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि वह जेएफ-17 थंडर ब्लाक 3 लड़ाकू विमानों के लिए पाकिस्तान को इंजन की आपूर्ति कर रहा है।



जयराम रमेश ने एक अखबार में प्रकाशित ऐसी खबर पर भरोसा किया, जिसमें एक कम ज्ञात वेबसाइट का हवाला दिया गया था। कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं। कोई विश्वसनीय स्त्रोत नहीं। यह सिर्फ एक और लापरवाह सूचना युद्ध है। और कांग्रेस के संचार प्रमुख ने भारत के साथ खड़े होने के बजाय दुश्मन का साथ देने का फैसला किया है।
क्या कहा था जयराम ने

एक दिन पहले जयराम रमेश ने कहा था कि कभी भारत का करीबी सहयोगी माना जाने वाला रूस कथित तौर पर पाकिस्तान के चीन निर्मित जेएफ-17 लड़ाकू विमानों के लिए इंजन की आपूर्ति कर रहा है। मोदी सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि रूस ने नई दिल्ली की अपील को नजरअंदाज करके पाकिस्तान को उन्नत आरडी-93एमए इंजन की आपूर्ति क्यों जारी रखी। इस विमान के नवीनतम संस्करण में उन्नत इंजन और वही पीएल-15 मिसाइलें होंगी, जिनके बारे में माना जाता है कि इनका इस्तेमाल आपरेशन ¨सदूर के दौरान हमारे देश के खिलाफ किया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953