search

मुरादाबाद में दिल्ली रोड पर चलती बाइक में लगी आग, सड़क पर मची अफरा-तफरी

deltin33 2025-10-6 06:36:30 views 1046
  दिल्ली रोड पर चलती बाइक में लगी आग। जागरण





जागरण संवाददाता. मुरादाबाद। दिल्ली रोड पर रविवार दोपहर उस समय खलबली मच गई जब गागन नदी पुल से पहले एक युवक की बाइक अचानक आग की लपटों में घिर गई। आग लगते ही युवक ने समझदारी दिखाते हुए बाइक को सड़क किनारे रोकने की कोशिश की, लेकिन लपटें बढ़ने पर उसने बाइक वहीं गिरा दी और खुद सुरक्षित जगह की ओर भाग गया। कुछ ही पलों में बाइक धूं-धूं कर जल उठी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अचानक लगी आग से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोग दूर से ही घटना को देखने लगे। इस दौरान दिल्ली रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर मझोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।


चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

इस घटना के चलते दिल्ली रोड पर शाम तक वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि रोड पर अचानक लगी आग से कई वाहनों को यू-टर्न लेना पड़ा और यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

प्रभारी निरीक्षक मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि जलने वाली बाइक विवेक कुमार शर्मा निवासी नया मुरादाबाद सेक्टर-10 की है। प्राथमिक जांच में यह पुरानी बाइक पाई गई है और आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है। बाइक मालिक को थाने बुलाया गया है। पुलिस ने जली हुई बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521