search

पत्नी के बुलाने पर कानपुर से औरैया ससुराल गया युवक, सुबह शव फंदे से लटका मिला, बेटा बोला- मेरे पिता को मार डाला

LHC0088 2025-12-14 23:37:33 views 639
  



संवाद सूत्र, दिबियापुर(औरैया)। औरैया में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ससुराल में पिता की आत्महत्या की सूचना पर बेटे को विश्वास नहीं हुआ। उसका कहना था कि पिता काफी दबाव में थे। बेटे का आरोप है कि पिता की हत्या करके फंदे पर लटकाया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

दो दिन पहले ससुराल आए एक युवक का शव सीढ़ी के छज्जे के सहारे फंदे से लटका मिला। जमुही गांव में रविवार दोपहर एक बजे घटना पता लगने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पता लगा कि युवक मजदूरी करता था। पत्नी के बुलाने पर कानपुर से आया था। वहीं बेटे ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।

  


बिधूना कोतवाली क्षेत्र के पिलखना गांव निवासी 30 वर्षीय कप्तान सिंह पुत्र शिशुपाल कठेरिया मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। इनदिनों वह कानपुर में रहकर काम कर रहा था। 12 दिसंबर को पत्नी के बुलाने पर उसके घर आया था। रविवार सुबह उसका शव फंदे से लटका देख स्वजन के पैरों तले जमीन निकल गई। उनके शोर मचाने पर पड़ोस से कुछ लोग पहुंचे। ससुर ने यूपी-112 को सूचना देकर घटना बताई गई। इस बीच कप्तान सिंह के घरवाले पहुंच गए। बेटे ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया स्वजन का कहना है कि सीढ़ी के छज्जे में लगे लोहे के सरिया में दुपट्टा का फंदा बनाकर कप्तान ने फंदा लगाया। जिससे उसकी जान चली गई।

  

मामला खुदकुशी का है या फिर कोई और वजह है। इन बातों की सही पुष्टि जांच के बाद ही होगी। नौ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वह कानपुर में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। उसकी पत्नी की ससुरालीजन से पटरी नहीं खाती थी। दो दिन पहले ही वह पत्नी के कहने पर उसके घर आया था।

यह भी पढ़ें- Kanpur AQI: कानपुर में कोहरे के बीच प्रदूषण का कहर, नेहरू नगर में ऑरेंज अलर्ट

  
पिता का आरोप पुलिस ने नहीं लिया प्रार्थना पत्र

कप्तान के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने प्रार्थना पत्र नहीं लिया है। जिस वजह से शव का अंतिम संस्कार रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही किया जाएगा। शनिवार देर रात बेटे से फोन पर बात हुई थी। वह कह रहा था कि यह लोग मुझे तलाक लेने की बात कर रहे हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138