search

J&K News: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल 40 लोगों के खिलाफ चार्जशीट, अवैध हथियारों की ट्रेनिंग के लिए गए थे पाकिस्तान

Chikheang 2025-12-14 23:37:24 views 763
  

J&K News: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल 40 लोगों के खिलाफ चार्जशीट। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, जम्मू। कश्मीर में देश विरोधी गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल 40 लोगों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दायर की है। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस साल इग्रेस एंड इंटरनल मूवमेंट कंट्रोल आर्डिनेंस के तहत दर्ज एक मामले में 40 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह सभी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे, जिसमें अवैध हथियारों की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान जाना भी शामिल है। प्रवक्ता ने कहा जांच पूरी होने के बाद सक्षम अदालत में चालान पेश किया गया। इन सभी को विभिन्न समय के दौरान हिरासत में लिया गया था।

इग्रेस एंड इंटरनल मूवमेंट कंट्रोल आर्डिनेंस विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर के लिए था और इसका इस्तेमाल सुरक्षा या अन्य आपातकालीन स्थितियों में आवाजाही को प्रतिबंधित करने के लिए किया जाता था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244