search

BJP UP President: भाजपा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज चाैधरी बाेले- मैं रूल करने नहीं, रोल अदा करने आया हूं

cy520520 2025-12-14 22:37:33 views 1049
  

भाजपा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज चाैधरी  



राज्य ब्यूराे, जगरण, लखनऊः भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और महाराजगंज से सातवीं बार लाेकसभा के सदस्य पंकज चौधरी काे भाजपा उत्तर प्रदेश संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गाेयल के हाथ से नियुक्ति प्रमाण पत्र लेने के बाद पंकज चाैधरी ने पार्टी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा उत्तर प्रदेश संगठन के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि मैं इस पद पर रूल करने के लिए नहीं आया हूं, मुझे ताे अपना राेल अदा करना है। पार्टी ने जाे बड़ी जिम्मेदारी दी है,उस पर खरा उतरना है। उन्हाेंने कहा कि हमारी पार्टी में परिवारवाद नहीं चलता है। हमारे यहां सबसे महत्वपूर्ण कार्यकर्ता है और उनका सम्मान सर्वोपरि है।

पंकज चाैधरी ने कहा कि पार्टी ने जो कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसको बखूबी निभाऊंगा। पार्टी का बहुत-बहुत आभार है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में हम एकजुटता के साथ विधानसभा का चुनाव भी शानदार ढंग से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कोई पद छोटा या बड़ा नहीं होता है। पार्टी जो दायित्व देती है, उसे निष्ठा से निभाते हैं।

उन्हाेंने कहा कि भाजपा ने ताे हमकाे पहली बार 26 वर्ष की उम्र में ही टिकट दिया था, जिससे यह साबित होता है कि पार्टी में योग्यता और मेहनत को हमेशा प्राथमिकता दी जाती है, न कि परिवार या किसी अन्य संबंध को। पंकज चौधरी ने जोर देते हुए कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण होता है, उनके लिए वह हमेशा लड़ेंगे, अड़ेंगे और उनकी बात भी सुनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें रूल नहीं करना है बल्कि रोल अदा करना है, क्योंकि कार्यकर्ता कभी भूतपूर्व नहीं होता है जबकि बाकी सभी पद भूतपूर्व होते हैं।

यह भी पढ़ें- Pankaj Chaudhary: भाजपा उत्तर प्रदेश के नए चाैधरी बने पंकज, 17वें अध्यक्ष आज संभाल लेंगे अपना कार्यभार

पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा में ही यह संभव है, जहां मुझ जैसे कार्यकर्ता को ये पद मिला है। यहां पर कोई वाद नहीं है। न परिवारवाद, न जातिवाद। मैं ताे सभी कार्यकर्ताओं से कहूंगा, आप मेरे लिए सर्वोपरि हैं। आपके लिए लड़ूंगा, अडूंगा और बात भी सुनूंगा। संगठन के लिए चार चीजें कार्यालय, कार्यक्रम, कार्यकर्ता व कोष जरूरी है। संगठन, संपर्क, संवाद व समन्वय मेरे मूल मंत्र होंगे। सभी कार्यकर्ताओं के अनुभवों का काम लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- UP: भाजपा के राज में गाेरखपुर उत्तर प्रदेश का पॉलिटिकल पावर सेंटर, मिली प्रदेश सरकर और संगठन की कमान

उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दीनदयाल जी की सोच को चरितार्थ किया है। हर याेजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्हाेंने मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के काम काे भी सराहा और कहा कि पहले गोरखपुर का नाम सुनकर लोग पीछे हो जाते थे,पर योगी जी के काम से अब लोग इस जिले काे सम्मान से देखते हैं। मुख्यमंत्री ने इस प्रदेश का कायाकल्प किया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737