search

थाई-कंबोडिया सीमा पर जंग जारी, रॉकेट हमले में ग्रामीण की जान गई; 5 लाख लोग विस्थापित

cy520520 2025-12-14 21:37:36 views 1055
  

थाई-कंबोडिया सीमा पर जंग में नागरिक की मौत (फाइल फोटो- रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद को लेकर चल रहे युद्ध में पहली बार किसी नागरिक की मौत हुई है। रविवार को कंबोडिया की ओर से दागे रॉकेट हमले में थाईलैंड के सिसकेत प्रांत के कंथारालक जिले में ग्रामीण डॉन पचपान की मौत हो गई। इस मौत को थाइलैंड सरकार ने क्रूर और अमानवीय हमला बताया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 7 दिसंबर की झड़प के बाद शुरू हुई बड़े पैमाने पर लड़ाई रविवार को भी जारी रही। इस जंग में अब तक दो दर्जन से अधिक सैनिक मारे जा चुके हैं। वहीं, करीब 5 लाख लोग विस्थापित हो गए हैं। थाई सेना का दावा है कि कंबोडियाई पक्ष के 221 सैनिक मारे गए, जबकि कंबोडिया ने 11 नागरिकों की मौत की बात कही है।

थाईलैंड सरकार ने पुष्टि की कि रविवार को कंबोडिया से हुए रॉकेट हमले में 63 वर्षीय एक ग्रामीण की मौत हो गई। दोनों देशों के बीच एक सप्ताह से जारी लड़ाई के बीच पहली बार किसी नागरिक की मौत हुई है।
दर्जनों लोगों के मारे जाने की खबर

बता दें कि थाईलैंड और कंबोडिया दोनों पक्ष सीमावर्ती भूमि के टुकड़ों पर लंबे समय से चले आ रहे प्रतिस्पर्धी दावों को लेकर लड़ रहे हैं, जिनमें से कुछ में सदियों पुराने मंदिर के खंडहर मौजूद हैं। पिछले सप्ताह हुई लड़ाई में सीमा के दोनों ओर आधिकारिक तौर पर दो दर्जन से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि पांच लाख से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं।
क्या बोली थाई सेना?

थाई सेना के एक बयान के अनुसार, मृतक की पहचान डॉन पचपान के रूप में हुई है, जिसकी हत्या एक स्कूल के पास आवासीय क्षेत्र के बीचोंबीच हुई थी। थाई सरकार के प्रवक्ता सिरिपोंग अंगकासाकुलकियात ने जानबूझकर नागरिक क्षेत्रों में गोलीबारी करने के लिए कंबोडिया की निंदा करते हुए कहा कि यह कार्रवाई क्रूर और अमानवीय है।

थाई अधिकारियों का कहना है कि कंबोडिया लगभग प्रतिदिन हजारों रॉकेट दाग रहा है। वहीं, थाईलैंड अपने लड़ाकू विमानों से हवाई हमले कर रहा है। इधर कंबोडिया का कहना है कि रविवार को भी बमबारी जारी रही। दोनों पक्षों की ओर से निगरानी और बम गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

थाई सेना ने लड़ाई के दौरान अपने 15 सैनिकों की मौत की बात स्वीकार की है और रविवार को अनुमान लगाया कि कंबोडियाई सैनिकों में कम से कम 221 लोग मारे गए हैं। कंबोडिया ने थाई सेना द्वारा बताई गई मृतकों की संख्या को गलत जानकारी बताया है, लेकिन अभी तक उसने अपने किसी भी सैन्य हताहत की पुष्टि नहीं की है। उसने कहा है कि कम से कम 11 नागरिक मारे गए हैं और छह दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। (समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- Australia Firing: हमलावर कर रहा था ताबड़तोड़ फायरिंग, फिर निहत्थे व्यक्ति ने दिखाई गजब की हिम्मत; वीडियो वायरल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737