search

तिरुवनंतपुरम मेयर पद की दौड़ में सबसे आगे चल रही श्रीलेखा कौन हैं? DGP से बनीं BJP पार्षद

Chikheang 2025-12-14 20:37:18 views 1263
  

तिरुवनंतपुरम मेयर पद की दौड़ में सबसे आगे चल रही श्रीलेखा कौन हैं? (फोटो- सोशल मीडिया- \“X\“)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल की पहली महिला पुलिस महानिदेशक (DGP) और \“रेड श्रीलेखा\“ के नाम से मशहूर सेवानिवृत्त IPS अधिकारी आर श्रीलेखा अब तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज की हैं। श्रीलेखा सस्थामंगलम वार्ड से वामपंथी उम्मीदवार को 700 वोटों से हराकर भाजपा से पार्षद बनी हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा के नेतृत्व वाले NDA की तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली सफलता है। अब सबकी निगाहें टिकी हुई हैं कि निगम का पहला महापौर कौन बनेगा। महापौर की दौर में सबसे मजबूत दावेदार श्रीलेखा को माना जा रहा है और इनका नाम आगे चल रहा है।
कौन हैं श्रीलेखा?

भाजपा पार्टी से पार्षद का चुनाव जीतने वाली श्रीलेखा के अगर करियर की बात की जाए तो उनका जन्म 25 दिसंबर 1960 को तिरुवनंतपुरम में हुआ। उन्होनें कॉटन हिल गर्ल्स स्कूल से पढ़ाई की और यूनिवर्सिटी कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में MA किया। लेक्चरर और RBI में नौकरी के बाद 1987 बैच में वे केरल की पहली महिला IPS बनीं।
IPS श्रीलेखा का करियर?

अपने 33 साल के करियर में श्रीलेखा चेरथला, त्रिशूर, पथानामथिट्टा और अलाप्पुझा में SP रहीं। CBI में चार साल तक आर्थिक अपराधों की जांच की, जिसके लिए \“रेड श्रीलेखा\“ नाम मिला। इसके अलावा वे सतर्कता ब्यूरो, क्राइम ब्रांच, जेल और फायर सर्विस की प्रमुख रहीं। इसके बाद परिवहन आयुक्त भी बनीं और 2020 में DGP के रूप में सेवानिवृत्त हुईं।


श्रीलेखा पुलिस में महिलाओं की संख्या बढ़ाने की बड़ी पैरोकार रहीं हैं। उनके प्रयासों से महिलाओं का प्रतिनिधित्व 4% से बढ़कर 9% तक हो गया। किलीरूर सेक्स स्कैंडल और ऑपरेशन अन्नपूर्णा जैसे हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच की।

श्रीलेखा लेखिका भी हैं और उन्होंने \“मरनाधूथन\“ सहित नौ किताबें लिखीं। पति डॉ. सेथुनाथ बाल शल्य चिकित्सक हैं और बेटा गोकुल MBA कर रहा है। अक्टूबर 2024 में वे भाजपा में शामिल हुईं। अब वह भाजपा पार्टी से चुनाव जीती हैं। इसके साथ ही वे मेयर की दौड़ में भी आगे चल रही हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244