search

Bhojpur News: महुली गंगा घाट पीपा पुल पर आवागमन का इंतजार खत्‍म, अभी इन गाड़‍ियों की अनुमत‍ि नहीं

LHC0088 2025-12-13 23:37:55 views 673
  

महुली घाट पर तैयार पीपा पुल। जागरण  



संवाद सूत्र, बड़हरा (आरा)। Ganga Bridge in Mahuli: प्रखंड के सिन्हा थाना अंतर्गत महुली गंगा नदी घाट पर निर्मित महुली घाट सिताब दियारा पीपा पुल पर सोमवार से आवागमन शुरू होने जा रहा है।

यह पुल बिहार और उत्तर प्रदेश को आपस में जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इस पुल को आम लोगों के लिए खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिससे दोनों राज्यों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बिहार राज्य पुल निर्माण विभाग के वरीय परियोजना अभियंता खुर्शीद आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले पीपा पुल पर दो पहिया वाहनों का परिचालन शुरु किया जाएगा।  

उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, और सुरक्षा से जुड़े आवश्यक परीक्षण एवं तकनीकी जांच के बाद इसे चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है। सबसे पहले दो पहिया वाहनों को अनुमति दी गई है, ताकि यातायात व्यवस्था का आकलन किया जा सके।
कुछ तकनीकी कार्य अभी बाकी

उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से कुछ तकनीकी कार्य अभी शेष हैं, जिन्हें तेजी से पूरा किया जा रहा है। इन कार्यों के पूर्ण होते ही आगामी 15 दिसंबर से छोटे चार पहिया वाहनों का आवागमन भी शुरु करा दिया जाएगा।

इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ व्यापारियों और किसानों को भी काफी सुविधा होगी। महुली गंगा घाट पर स्थित यह पीपा पुल क्षेत्र के लोगों के लिए जीवन रेखा साबित होता है। पिपा पुल के चालू होने से बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन सुगम हो जायेगा, जिससे समय और दूरी दोनों की बचत होगी।

अब लोगों को गंगा पार करने के लिए नाव या लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाने की मजबूरी नहीं रहेगी। स्थानीय ग्रामीणों और यात्रियों में पुल पर परिचालन शुरु होने की समाचार को लेकर लोगों से उत्साह देखा जा रहा है।

लोगों का कहना है कि यह पुल शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के क्षेत्र में लाभकारी साबित होगा। बिहार के गोपालगंज, छपरा, सिवान और भोजपुर जिला का सीधा संपर्क होगा, जबकि उत्तर प्रदेश के बलिया रानीगंज और सिताब दियारा के लोगों को आवागमन करने में राहत मिलेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138