search

कुर्सियां तोड़ीं, बोतलें फेंकी, टेंट में लगाई आग... मेसी के इवेंट में फैंस ने क्यों मचाया उत्पात? Inside Story

deltin33 2025-12-13 23:37:34 views 801
  

कोलकाता में मेसी के कार्यक्रम में भारी बवाल। (फोटो- पीटीआई)



राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। कोलकाता के विवेकानंद युवाभारती क्रीड़ांगन (साल्टलेक स्टेडियम) में शनिवार सुबह अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबालर लियोन मेसी के लिए आयोजित किया गया सम्मान समारोह हंगामें में बदल गया।

हजारों रुपये के टिकट खरीदकर स्टेडियम पहुंचे लोगों का ग्राउंड पर वीवीआइपी व सुरक्षाकर्मियों से घिरे होने के कारण मेसी को ठीक से नहीं देख पाने को लेकर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ग्राउंड पर पानी की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
स्टेडियम छोड़कर मेसी निकले बाहर

स्थिति बिगड़ती देख आयोजक तुरंत मेसी को स्टेडियम से निकालकर एयरपोर्ट ले गए। मिली जानकारी के अनुसार, मेसी वहां से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए, जहां उनके भारत दौरे के दूसरे चरण का कार्यक्रम है।

मेसी के स्टेडियम से निकल जाने से दर्शक और उग्र हो उठे और उन्होंने कुर्सियां तोडऩी शुरू कर दीं। बहुत से लोग फेंसिंग फांदकर ग्राउंड में घुस गए और वहां समारोह के लिए तैयार की गई संरचना को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने टेंट में आग लगा दी। स्टेडियम के गोलपोस्ट के जाल को भी फाड़ दिया।
सीएम ममता बीच रास्ते से लौटीं वापस

समारोह में शामिल होने जा रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सुरक्षा कारणों से बीच रास्ते से ही लौट गईं। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। समारोह में आमंत्रित बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी घटना की मिलने पर स्टेडियम नहीं गए और वे मुंबई लौट गए। उन्होंने होटल में ही मेसी से मुलाकात कर ली थी।

  

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन हालात बिगड़ते देखकर वे तुरंत वहां से निकल गए। घटना के समय बंगाल के खेल मंत्री अरूप विश्वास स्टेडियम में उपस्थित थे।
पुलिस ने मुख्य आयोजक को किया गिरफ्तार

इस बीच पुलिस ने मेसी के भारत दौरे के मुख्य आयोजक शताद्रु दत्ता को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि समस्त दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, राज्य पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जावेद शमीम ने बताया कि आयोजकों ने दर्शकों का पूरा पैसा लौटाने का आश्वासन दिया है। मालूम हो कि टिकट के मूल्य पांच से 25 हजार तक थे।

  
स्टेडियम में 20 मिनट ही रुक पाए मेसी

मेसी सुबह 11.15 बजे स्टेडियम पहुंचे थे और करीब 20 मिनट ही वहां रुक पाए। दर्शकों का आरोप है कि मेसी को स्टेडियम में हर वक्त मंत्रियों, वीवीआइपी व सुरक्षाकर्मियों ने घेर रखा था। कोई उनसे आटोग्राफ ले रहा था तो कोई उनके साथ सेल्फी लेने में व्यस्त था। मानों मेसी उनके निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री ने मेसी से माफी मांगी

मुख्यमंत्री ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए मेसी व खेलप्रेमियों से माफी मांगी है। उन्होंने घटना की जांच के लिए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) असीम कुमार राय के नेतृत्व में कमेटी गठित की है। इसमें मुख्य सचिव व गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी शामिल हैं।
मेसी ने अपनी 70 फुट ऊंची प्रतिमा का किया उद्घाटन

मेसी शुक्रवार रात करीब 2.30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे थे और वहां से सीधे अपने होटल चले गए थे। सुबह सम्मान समारोह में आने से पहले उन्होंने होटल से वर्चुअली अपनी 70 फुट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन किया। लेकटाउन इलाके में स्थापित यह विश्व में मेसी की सबसे ऊंची प्रतिमा है।

यह भी पढ़ें- Lionel Messi India Goat Tour 2025 Live: हैदराबाद पहुंचे मेसी, तेलंगाना सीएम से की मुलाकात

यह भी पढ़ें- \“मैं बस इधर-उधर घूम रहा हूं,\“ आयोजकों पर नाराज हुए मेसी, पूर्व भारतीय फुटबॉलर ने खोल दी पोल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521