search

गोरखपुर के करमैनी पुल से किशोरी ने नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

LHC0088 2025-12-13 13:06:53 views 537
  

खाना बनाने को लेकर बहन से विवाद के बाद घर से निकली थी किशोरी। सांकेतिक तस्वीर



संवाद सूत्र, करमैनी घाट। घर से नाराज होकर निकली किशोरी शुक्रवार को करमैनी पुल से राप्ती नदी में छलांग लगा दी। गनिमत रहा कि कुछ दूरी पर मछली पकड़ रहे मछुआरों की नजर उस पर पड़ गई। फिर डोंगी नाव से मौके पर पहुंचकर किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि किशोरी के पेट में नदी में पड़ी प्रतिमा विसर्जन की लकड़ियों से चोट लग गई। सीएचसी में उपचार के बाद पुलिस ने स्वजन को बुलाकर किशोरी को सिपुर्द कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नदी किनारे पहुंचे स्वजन ने बताया कि सुबह खाना बनाने को लेकर किशोरी की छोटी बहन से कहासुनी हो गई थी। मामला बढ़ने पर दोनों बहनों को डांट दिया गया था। इसी बात से नाराज़ होकर वह बिना बताए घर से निकल गई। फिर कब करमैनी पुल पर पहुंची, इसकी जानकारी उन लोगों को तब हुई जब पुलिस द्वारा फोन किया गया।

करमैनी चौकी प्रभारी भूपेंद्र तिवारी ने बताया कि घर वालों से नाराज होकर किशोरी खुदकुशी करने के करने के मकसद से नदी में छलांग लगाई थी। राहगीरों के शोर मचाने पर डाेंगी नाव से पहुंचे मछुआरों ने किशोरी को बचा लिया।

नदी में प्रतिमा विसर्जन की पड़ी लकड़ियों से किशोरी के पेट में चोट लगी थी। तत्काल एंबुलेंस बुलाकर किशोरी को कैंपियरगंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने किशोरी को स्वजन के साथ घर भेज दिया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय फिश रिसर्च सेंटर, मत्स्य विभाग-गैर सरकारी संगठन की टीम ने भ्रमण कर किया स्थान का चयन


दो महीने में आधा दर्जन से अधिक लगा चुके है छलांग
दो महीने में करमैनी पुल से राप्ती नदी में आधा दर्जन से अधिक किशोरी और युवतियां छलांग लगा चुकी है। इसमें दो की डूबने से मौत हो गई। अन्य को मछुआरों ने सुरक्षित बचा लिया है। इसके बदले पुलिस मछुआरों को सम्मानित कर चुकी है। वहीं लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोग पुल पर जाली लगवाने की मांग कर रहे है। लेकिन, अभी तक उनकी मांगों पर प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138