search

पुर्तगाल में सड़क हादसे में गुरदासपुर के युवक की मौत, परिवार में कोहराम; शव वापस लाने की अपील

cy520520 2025-12-13 04:37:20 views 827
  

पुर्तगाल में सड़क हादसे में गुरदासपुर के युवक की मौत। सांकेतिक फोटो



संवाद सहयोगी, डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर)। कस्बे के गांव रायचक्क के 32 वर्षीय युवक की पुर्तगाल में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां अमरजीत कौर, गांव के पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह और रिश्तेदारों को बताया कि मृतक जुगराज सिंह करीब तीन साल पहले काम करने के लिए पुर्तगाल गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दस दिसंबर को जुगराज सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह एक गरीब परिवार से संबंध रखता था। परिवार वालों ने केंद्र और पंजाब सरकार से मांग की है कि जुगराज सिंह का शव भारत लाया जाए, ताकि रीति-रिवाजों के मुताबिक उसका अंतिम संस्कार किया जा सके। मृतक के परिवार वालों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि सरकार युवाओं को पंजाब में ही ज्यादा से ज्यादा नौकरी दें, ताकि प्रदेश के युवा विदेश जाने को मजबूर न हों।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725