search
 Forgot password?
 Register now
search

पति के रहते जिस गैर से लड़ाया इश्क उससे दे दिया घोखा, बेटी ने भी समझाया था

deltin33 2025-12-12 23:37:37 views 577
  



जागरण संवाददाता, भागलपुर। पति के रहते गैर मर्द से इश्क लड़ाने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका को उसी गैर मर्द से धोखा मिला तो जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। जी हां घटना बांका जिले के धोरैया थानाक्षेत्र के फत्तूचक की है। जहरीला पदार्थ खाने वाली रजनी देवी को उसके परिजन बेहतर उपचार के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान रजनी ने दम तोड़ दिया। बरारी कैंप थाने की पुलिस को रजनी के पति सत्य नारायण मंडल ने जानकारी दी है कि वर्ष 2007 में उसकी रजनी से शादी हुई थी। उससे बच्चे भी हैं। करीब पांच साल तक वैवाहिक जीवन काफी खुशगवार रहा। एक-दूसरे भावना बेहतर समझ कर परिवार की गाड़ी आगे बढ़ा रहे थे। लेकिन परिवार के खर्च को देखते हुए वह 2012 में रोजी-रोटी के लिए बाहर चला गया। घर-पत्नी सब से दूर हो गया था। कमाने के सिलसिले में महानगरों का चक्कर लगाता रहता था। तीन-चार माह बाद ही घर आ पाता था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
फेसबुक से हुआ प्‍यार

इधर रजनी बच्चों के साथ गांव वाले घर पर ही रह रही थी। शादी के पहले से रजनी को ब्यूटीशियन कोर्स की जानकारी थी। इसलिए अकेली घर पर उसका मन बंटा रहे इसके लिए ब्यूटी पार्लर खुलवा दिया था। आय भी हो इस उद्देश्य से उसे ब्यूटी पार्लर खोल निश्चित हो गया था। इस बीच सबकुछ सामान्य ही बीता रहा था लेकिन वर्ष 202 में इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक पर उसकी राजकुमार साह नामक युवक से फ्रैंडशिप हो गई थी। वह झारखंड के गोड्डा का रहने वाला है। जिससे पत्नी की नजदीकी बनने लगी थी। पति ने पुलिस को जानकारी दी है कि पत्नी के इस अफेयर की जानकारी नहीं थी जबकि वह किसी न किसी बहाने वह उससे मिला करती थी।
घर में हमेशा विवाद करती थी रजनी

इस साल अक्टूबर माह में पत्नी के इस गलत रिश्ते की जानकारी तब हुई जब वह रोजी-रोटी कमा कर घर लौटा। हमारे कई अपनों ने राजकुमार साह के साथ रजनी को देख लिया था। जानकारी बाद पत्नी से इस बात की आपत्ति जताई और कहा कि उससे नाता तोड़ लो। घर की प्रतिष्ठा का ख्याल रखो। लेकिन पत्नी को तो उसके प्रेम का भूत सवार था। वह उल्टे उसी से नोकझोंक कर धमकी देने लगी कि वह खुद उसे ही छोड़ देने की धमकी देने लगी। उसे बच्चों के भविष्य का वास्ता दिया लेकिन वह कहां मानने वाली थी। दिन-रात झगड़ा करने लगी।


तीन बेटी और एक पुत्र की मां रजनी को बड़ी बेटी ने भी कहा तोड़ लो उससे नाता

चार बच्चों में तीन बेटी और एक पुत्र की मां रजनी देवी को बड़ी बेटी ने समझाया कि वह राजकुमार से नाता तोड़ ले। हालांकि रजनी बड़ी बेटी की बात पर उससे नाता तोड लेने की हामी भरी लेकिन उसके बाद से वह बुझी-बझी रहने लगी थी। उससे या बच्चों से भी ज्यादा बात नहीं करती थी। अचानक क्या हुआ कि वह जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पति सत्यनारायण मंडल ने राजकुमार के विरुद्ध फर्द बयान देने की बात कही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com