search

Republic Day पर प्रधानमंत्री को अपनी सफलता की कहानी सुनाएंगी लखपति दीदी ऋतु और सुमन

deltin33 2025-12-12 21:07:45 views 723
  

बिजनौर में छात्राओं को नूडल्स सर्व करतीं सुमन रानी व विदुर कैफे पर ग्राहकों से ऑर्डर लेतीं ऋतु



जागरण संवाददाता, बिजनौर। दो माह के अंदर ही लखपति दीदी क्लब में शामिल हुईं ऋतु हल्दर और सुमन रानी की कहानी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सुनेंगे। दोनों महिलाओं को गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिला है। इससे पहले प्रधानमंत्री दोनों लखपति दीदी से मिलेंगे। प्रधानमंत्री से मिलने के लिए उत्तर प्रदेश से केवल ऋतु हल्दर और सुमन रानी का ही चयन हुआ है। दोनों की यह उपलब्धि दूसरों को भी प्रेरणा देने वाली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गांव अब्दुल्लापुर उर्फ हादरपुर निवासी सुमन रानी ने छह अक्टूबर को विवेक विश्वविद्यालय में विदुर कैफे खोला था। उनके साथ उनकी साथी रेणु शर्मा, सूरजमुखी, विनीता ने भी कैफे को मिलकर चलाना शुरू किया। इससे पहले सुमन रानी स्वत: रोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) पर अकाउंटेंट थीं। वे कुछ समय पूर्व ही राधा रानी स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं थीं। वे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों व स्टाफ को कैफे पर चाय-काफी के साथ ही पिज्जा, बर्गर, मोमोज, स्प्रिंग रोल, सैंडविच, चाऊमीन, फ्रेंच फ्राइज आदि बेचती हैं। बहुत कम समय में ही सुमन रानी लखपति दीदी क्लब में शामिल हो गईं और उनकी बाकी तीनों समूह सखी भी। उनकी कैफे की एक दिन की आमदनी कम से कम सात से आठ हजार रुपये है।

गांव घासीवाला निवासी ऋतु हल्दर की कहानी भी रोचक है। उन्होंने पांच अक्टूबर को अपनी साथी माया चक्रवर्ती के साथ वर्धमान कालेज के सामने विदुर कैफे खोला। वे रोज 12 किलोमीटर से आती हैं और खुद ही कैफे चलाती हैं। वे दोनों भी लखपति दीदी क्लब में शामिल हो चुकी हैं। उनकी एक दिन की आय चार से पांच हजार रुपये है। सुमन रानी व ऋतु हल्दर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के लिए बुलाया गया है। दोनों 23 जनवरी को दिल्ली बुलाया गया है।


अभी स्थान नहीं है तय

अभी सुमन देवी और ऋतु हल्दर को दिल्ली आने के लिए बारे में सूचित किया गया है। उन्हें कहां पहुंचना है और किससे संपर्क करना है इसके बारे में कुछ दिन बाद बताया जाएगा। उनके रूकने की व्यवस्था भी शासन से ही की जाएगी। प्रधानमंत्री उनसे कहां मिलेंगे यह स्थान अभी निर्धारित नहीं हुआ है।

सीडीओ रणविजय सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश के समूहों से जुड़ीं महिलाओं में से केवल जिले की दो महिलाओं का चयन होना गर्व की बात है। सुमन रानी और ऋतु हल्दर सहित समूह से जुड़ीं कई महिलाएं बहुत अच्छा काम कर रही हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521