मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने कृषि संबंधी स्टालों का निरीक्षण किया
संवाद सूत्र, जागरण, बाराबंकी: मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने पद्मश्री कृषक रामसरन वर्मा के खेत पर पहुंचने के बाद किसान पाठशाला का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कृषि प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। कृषि संबंधी स्टालों का निरीक्षण, प्रगतिशील किसानों से भेंट, किसान पाठशाला का शुभारंभ किया। प्रगतिशील किसानों की लघु फिल्म दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने किसानों का सम्मान करने के साथ प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ का समारोह में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री बलदेव सिंह, राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने स्वागत किया । रबी मौसम की किसान पाठशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पद्मश्री कृषक रामसरन वर्मा के गांव दौलतपुर के खेत पर किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को निभाते हुए “किसान की बात किसान के द्वार” की संकल्पना पर किसानों को प्रोत्साहित करेगी। विगत वर्षों में किसान पाठशाला के माध्यम से अब तक लगभग 190 लाख किसानों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को 25 हजार 423 करोड़ रुपये का ऋण मोचन, 90 हजार 669 करोड़ रुपये का पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ प्रत्यक्ष तौर पर उपलब्ध कराया जा चुका है। मृदा सुधार, मृदा परीक्षण, कृषि यंत्र, उर्वरक, कृषि रक्षा रसायन सहित कृषि उत्पादन के प्रसंस्करण एवं विपणन जैसी क्रियाओं के लिए प्रदेश सरकार सतत् प्रयासरत है।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसान पाठशाला का 12 से 29 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की है कि वे इस पाठशाला के आयोजन में प्रतिभाग कर पद्मश्री कृषक राम सरन वर्मा के ओर से किए गए नवोन्मेषी कृषि कार्यों जैसे- तिलहनी फसलों की खेती एवं उसके साथ मधुमक्खी पालन, बागवानी फसलों में केला, अगेती आलू, रबी मक्का, टमाटर, फूलों की खेती आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 60 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पंप, 40 से 50 प्रतिशत पर कृषि यंत्र आदि खेती की नई तकनीक, नवीन प्रजाति, पशुपालन, बागवानी, रेशम पालन एवं मधुमक्खी पालन की बेहतर योजनाओं का लाभ लेकर आय को दोगुणा करें। सरकार उनके साथ है।
बैलों से हल चलाकर पहना सवा लाख का चश्मा : रामसरन दौलतपुर में आयोजित खेती की बात खेत पर कृषक सम्मेलन में पद्मश्री कृषक रामसरन वर्मा ने प्रदेश के सभी किसानों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने खेती में रामराज्य ला दिया है। प्रदेश के छोटे और लघु सीमांत किसान असली सोना हैं। उनकी आमदनी विकास की ओर ले जाएगा। सीएम पर हमार उधार हैं, समर्थन मूल्य, गन्ने में फायदा, कृषि अनुदान से कृषक उन्नतिशील की ओर अग्रसर हो रहे हैं। 1988 से बैलों हल चला कर आज प्रगतिशील बने हैं। आज हम सवा लाख का चश्मा पहनते हैं। यह सिर्फ सरकार की देन है, किसान प्रगति की ओर बढ़ रहा है। हम वह खेती करेंगे, जो बाजार में मांग है, ताकि किसानों को आय दोगुणा हो सके।
हंसने लगे सीएम रामसरन वर्मा सभी का नाम लेकर संबोधित कर रहे थे, सूची में सभी का नाम लेकर जब रामसरन का नाम आया है, वह बोल पड़े, फिर कहा कि यह तो हमारा नाम है, इस पर सीएम हंस पड़े, पूरा पंडाला हंसने लगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें |