ग्लोबल फूड मैप पर भारत की चमक (Picture Courtesy: AI Generated)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी देश की संस्कृति को गहराई से समझना है, तो इसका सबसे आसान तरीका है वहां के खान-पान को चखना। किसी भी देश की संस्कृति उसके खान-पान से गहराई से जुड़ी होती है और ऐसा भारत के लिए कहना भी बिल्कुल ठीक होगा। उत्तर भारत के छोले भटुरों से लेकर पश्चिम की पूरन पोली, दक्षिण का इडली-डोसा और पूर्व का थुकपा, हर क्षेत्र को एक अलग पहचान देते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
खान-पान की यही विविधता भारतीय व्यंजनों को एक अलग पहचान देती है और अब इंडियन कुजीन ने वैश्विक स्तर पर भी अपनी एक अलग जगह बना ली है। हाल ही में जारी हुई TasteAtlas की \“दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ व्यंजनों\“ की 2025/26 सूची में भारतीय व्यंजन ने टॉप 15 देशों में अपनी जगह बनाई है। यह पहचान उन जायकों के लिए है जो परिचित हैं, सुकून देने वाले हैं, और परंपरा में गहराई से जुड़े हुए हैं।
(Picture Courtesy: Instagram/tasteatlas)
भारतीय व्यंजन 13वें स्थान पर
TasteAtlas ने भारतीय व्यंजनों को 13वां स्थान दिया है, जिसमें इसे 5 में से 4.43 का स्कोर मिला है। भारतीय खान-पान मसालों के बैलेंस, धीमी गति पर पकाए गए पकवान और मीठे, खट्टे और नमकीन तत्वों को अनोखे तरीके से साथ लाने के लिए जाने जाते हैं। TasteAtlas की यह रैंकिंग इस बात का प्रमाण है कि दुनियाभर में भारत के अनोखे जायके को पसंद किया जा रहा है।
TasteAtlas की इस लिस्ट में कुछ भारतीय डिशेज को हाईलाइट किया गया, जिन्हें आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। ये डिशेज हैं-
- बटर गार्लिक नान (4.7)- यह मुलायम और स्वादिष्ट ब्रेड ज्यादातर भारतीय करी के साथ परोसी जाती है।
- अमृतसरी कुलचा (4.7)- पंजाब में लोकप्रिय यह भरावन वाली ब्रेड है।
- गरम मसाला (4.6)- अनगिनत भारतीय व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाला एक मसाला मिश्रण।
- परोट्टा (4.6)- यह एक परतदार फ्लैटब्रेड है जिसका आनंद मुख्य रूप से दक्षिण भारत में लिया जाता है।
- मुठिया (4.6)- यह सब्जियों और आटे से बना एक भाप में पकाए जाने वाला गुजराती स्नैक है।
ये व्यंजन भारतीय भोजन की विविधता का एक छोटा सा हिस्सा दिखाते हैं।
(AI Generated Image)
और किन-किन देशों ने बनाई टॉप 15 में जगह?
वैश्विक व्यंजनों की सूची में इटैलियन व्यंजन 4.64 के स्कोर के साथ टॉप पर हैं, जिसका श्रेय उनके आसान और इंग्रीडिएंट ड्रिवन डिशेज को जाता है। पिज्जा नेपोलेटाना (4.8) और परमिगियानो रेगियानो (4.7) जैसी लोकप्रिय चीजें आज भी इटली की ग्लोबल अपील को परिभाषित करती हैं।
इसके बाद ग्रीक व्यंजन 4.6 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है। फिनिकी लाकोनियास (4.8) और फावा सेंटोरिनिस (4.7) जैसे व्यंजनों के लिए इसे सराहा गया है। पेरू के व्यंजन 4.54 के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जो साल्सा ओकोपा (4.8) और लोकप्रिय पोलो ए ला ब्रासा जैसे व्यंजनों के लिए पहचाने जाते हैं। शीर्ष 15 की सूची में इटली, ग्रीस, पेरू, पुर्तगाल, स्पेन, जापान, तुर्की, चीन, फ्रांस, इंडोनेशिया, मैक्सिको, सर्बिया, भारत, पोलैंड और यूएसए शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Year Ender 2025: हाई-प्रोटीन से प्लांट-बेस्ड तक, पूरे साल छाई रहीं 5 वेट लॉस डाइट्स
यह भी पढ़ें- समोसा-बिरयानी सब रह गए पीछे! 2025 में भारतीयों ने गूगल पर जमकर सर्च की ये सफेद डिश, देखें पूरी लिस्ट |