जागरण संवाददाता, इटावा। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि एसआइआर का मतलब मतदाता सूची में सिर्फ भारतीय रहेंगे। किसी भारतीय के वोट पर कोई फ़र्क नहीं पड़ने वाला हैं। इसका उद्देश्य केवल घुसपैठियों को मतदाता सूची से बाहर निकालना हैं। जो भी दल या नेता घुसपैठियों को मतदाता सूची में बाहर करने का विरोध कर रहा हैं असल में वो सभी देश विरोधी हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गुरुवार को वे एसआइआर अभियान के अंतर्गत महेवा ब्लाक परिसर, लखना नगर पंचायत परिसर तथा सदर विधानसभा के सनातन धर्म इंटर कालेज परिसर में आयोजित बीएलए व बूथ समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
बूथ समिति सदस्यों की भी बनती है जिम्मेदारी
उन्होंने कहा कि बूथ पर निवास करने वाले त्रिदेव (बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी व बूथ प्रवासी) व बूथ समिति सदस्यों की भी ये जिम्मेदारी बनती हैं कि वो प्रशासनिक अधिकारी बीएलओ की सहायता करते हुए ये सुनिश्चित कर लें कि कोई भी पात्र वोटर मतदाता सूची में रहने से वंचित न होने पाए। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने अभी तक भरे गए गणना प्रपत्रों के बारे में जानकारी लेकर शेष बाकी गणना प्रपत्रों को शीघ्र अतिशीघ्र जमा करने के लिए आदेशित किया।
इससे पूर्व बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि 18 साल पूर्ण कर चुके लोगों का फार्म 6 भरकर नए वोट बनवाकर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, एसआइआर जनपद प्रभारी भुवन प्रकाश गुप्ता, संदीप ठाकुर, एसआइआर सह संयोजक कृपानारायण तिवारी, गोपाल मोहन शर्मा, प्रशांत राव चौबे, हरनाथ कुशवाह, रजत चौधरी, जितेंद्र गौड़, ममता कुशवाहा, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य उपस्थित रहे।
बीएलए के साथ किया संवाद
नगर पंचायत लखना में क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा प्रकाश पाल और जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने बीएलए से संवाद स्थापित किया। बारी बारी बूथ स्तर की रिपोर्ट ली। लखना चेयरमैन गणेश शंकर पोरवाल, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, अर्पित पोरवाल, आयुष राज, कमलेश कठेरिया ,ममता कुशवाहा, अवधेश चतुर्वेदी के अलावा लखना भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी, ध्रुव अवस्थी, भूरे राजावत, जगविन्द चौहान, रेखा कुशवाहा, ममता कुशवाहा सहित नगर के भाजपा बीएलए मौजूद रहे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने महेवा में बीएलए से वार्ता करते हुए बूथ की स्थिति की जानकारी ली। कई बूथों पर शत प्रतिशत कार्य पाकर प्रसन्नता जाहिर की। इस दौरान मीनाक्षी चौहान, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक चौबे, मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाह, अवधेश चतुर्वेदी, मंडल उपाध्यक्ष अवनींद्र कुमार दुबे, बूथ अध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी, ओमदत्त तिवारी, पूजा कुमारी, इंद्र भान जादौन, सतेंद्र सिंह मौजूद रहे। |