search
 Forgot password?
 Register now
search

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से मामूली राहत, कई इलाकों में AQI अभी भी 300 के पार

Chikheang 2025-12-11 12:37:58 views 1220
  

प्रदूषण कम करने के लिए महात्मा गांधी रोड पर एंटी स्मॉग गन से किया जा रहा पानी का छिड़काव। फोटो- हरीश कुमार



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में जहरीले स्मॉग की चादर छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 285 दर्ज किया गया, जो हवा की खराब श्रेणी में आता है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आधिकारिक डेटा के अनुसार, इससे एक दिन पहले, बुधवार (10 दिसंबर) को दिल्ली में हवा की औसत क्वालिटी \“खराब\“ कैटेगरी में रही और आज इसके \“बहुत खराब\“ होने की संभावना है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम ने 13 दिसंबर तक हवा की गुणवत्ता बहुत खराब कैटेगरी में रहने की बात कही है।  

  

राजधानी के कई इलाकों में आज हवा की गुणवत्ता बेहद खराब कैटेगरी में बनी हुई है। आनंद विहार इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 302, बवाना में 334, बुराड़ी में 293, चांदनी चौक में 308, द्वारका में 285, आईटीओ में 309, जहांगीरपुरी में 341, मुंडका में 326, नरेला में 303, रोहिणी में 339, विवेक विहार में 309 और आरकेपुरम में 325 रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा, नोएडा के सेक्टर-62 में 246, गाजियाबाद के वसुंधरा में 286, इंदिरापुरम में 319 और गुरुग्राम सेक्टर-51 में भी 319 दर्ज किया गया है।  
कहां कितना है एक्यूआई?

    इलाका एक्यूआई
   
   
   आनंद विहार
   302
   
   
   बवाना
   334
   
   
   बुराड़ी
   293
   
   
   चांदनी चौक
   308
   
   
   द्वारका
   285
   
   
   आईटीओ
   309
   
   
   जहांगीरपुरी
   341
   
   
   मुंडका
   326
   
   
   नरेला
   303
   
   
   रोहिणी
   339
   
   
   विवेक विहार
   309
   
   
   आरकेपुरम
   325
   
   
   नोएडा सेक्टर-62
   246
   
   
   गाजियाबाद, वसुंधरा
   286
   
   
   इंदिरापुरम
   319
   
   
   गुरुग्राम सेक्टर-51
   319
   

प्रदूषण कम करने के लिए एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए प्रयास जारी हैं और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

सीपीसीबी के अनुसार, 51 और 100 के बीच एयर क्वालिटी इंडेक्स को संतोषजनक, 101 और 200 को मध्यम, 201 और 300 को खराब, 301 और 400 को बहुत खराब, और 401 और 500 को गंभीर माना जाता है।

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का कहर, अगले कुछ दिनों तक राहत नहीं; वाहनों के धुएं की हिस्सेदारी अधि

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रही सुबह में ठंड, अगले कुछ दिनों तक तापमान रहेगा सामान्य; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर AAP हमलावर, सौरभ भारद्वाज ने AQI रीडिंग में हेरफेर के लगाए आरोप
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com