Bhagalpur Weather: भागलपुर में ठंड ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, आने वाले दिनों और गिरेगा तापमान

LHC0088 2025-12-10 18:07:15 views 144
  

भागलपुर में ठंड ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड (PTI)



जागरण संवाददाता, भागलपुर। दिसंबर की शुरुआत से ही भागलपुर में न्यूनतम तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस वर्ष की ठंड ने पिछले सात वर्षों के दिसंबर माह के औसत न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। जिससे पिछले कई वर्षों के अन्य रिकार्ड भी टूट सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.6डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जबकि, मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार को बादलों की मौजूदगी से सोमवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जिससे शहरवासियों को थोड़ी राहत मिली। 86 प्रतिशत आद्रता के साथ 4.4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है।

मौसम विज्ञानियों की मानें तो रात और सुबह के समय धुंध अधिक रहेगी। हवा की रफ्तार तेज होने से शीतलहर जैसे हालात भी बन सकते हैं। बादल छटते ही तापमान में अचानक गिरावट आएगी और कनकनी का असर बढ़ जाएगा। धूप देर से निकलेगी तथा दिनभर धूप–छांव की स्थिति बनी रहेगी।
सात डिग्री से भी नीचे पारा गिरने की संभावना

2018 में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इस वर्ष तापमान 7.6 डिग्रीसेल्सियस तक गिर चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पारा 7 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है। 2019 तक औसत तापमान इतना कभी नहीं गिरा।
11 वर्षों में दिसंबर का तापमान (डिग्री सेल्सियस)

    वर्ष अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
   
   
   2024
   24.4
   9.6
   
   
   2023
   25.0
   11.0
   
   
   2022
   24.9
   9.0
   
   
   2021
   25.0
   12.3
   
   
   2020
   23.6
   10.8
   
   
   2019
   21.2
   9.3
   
   
   2018
   24.2
   7.4
   
   
   2017
   25.0
   10.0
   
   
   2016
   22.6
   9.06
   
   
   2015
   23.5
   9.6
   
   
   2014
   21.5
   9.1
  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.