search

Jind News: अपने ही चचेरे भाई पर गोली चलाने का आरोपी व उसकी मां गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

cy520520 2025-10-5 23:36:28 views 1136
  अपने ही चचेरे भाई पर गोली चलाने का आरोपित व उसकी मां गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो





जागरण संवाददाता, जींद। गांव डूमरखां कलां में अपने ही चचेरे भाई पर गोली चलाने के आरोपित मनजीत तथा उसकी मां बीरमती को सदर थाना नरवाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सदर थाना प्रभारी नरवाना वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में संजीव जोकि घायल था, उसे होश आ गया है। उसके बयान के आधार पर मनजीत व उसकी मां बीरमती को गिरफ्तार कर लिया है।

संजीव व मनजीत के परिवार के बीच गली में सफाई को लेकर झगड़ा हो गया था। इसमें मनजीत ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से संजीव पर तीन फायर कर दिए थे। मनजीत की मां ने संजीव पर फायर करने के लिए उकसाया था। हादसे के बाद से ही मनजीत फरार था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



संजीव को परिजनों ने नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज अग्रोहा रेफर कर दिया था। इसके बाद परिजन संजीव को जिंदल अस्पताल में ले गए थे।

यहां होश में आने के बाद मनजीत व उसकी मां बीरमति को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737