search

जींद में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

cy520520 2025-12-10 04:37:06 views 875
  

सांकेतिक तस्वीर।



संवाद सहयोगी, नरवाना। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ चार लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चारों लड़कों के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय लड़की ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव के लड़के के साथ फोन पर बातचीत होती रहती थी। सोमवार शाम को वह लड़का उसको बाइक पर बैठाकर एक जगह पर ले गया। जहां पहले से ही तीन लड़के मौजूद थे, जिनमें से दो लड़के उसी के गांव के हैं।

उन चारों लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तबीयत बिगड़ने पर स्वजन उसको नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां से उसको जींद नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।





पुलिस ने लड़की की शिकायत पर दुष्कर्म, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चारों आरोपितों की तलाश कर रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

सुनीता, सब इंस्पेक्टर, सदर थाना, नरवाना।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725