search

Aniruddhacharya: महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर चर्चाओं में आए थे, कथावाचक की बढ़ी मुश्किल; न्यायालय में परिवाद दर्ज

Chikheang 2025-12-10 02:37:40 views 1261
  

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य।



जागरण संवाददाता, मथुरा। अक्टूबर में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करके फंसे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर सीजेएम न्यायालय में दर्ज याचिका पर कोर्ट ने परिवाद दर्ज कर लिया है। अब इस मामले में उन पर केस चलेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक जनवरी को अगली सुनवाई होगी और याचिकाकर्ता के बयान दर्ज होंगे। अक्टूबर में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, इसमें उन्होंने बेटियों पर टिप्पणी की और कहा आजकल बेटियों की शादी 25 वर्ष में होती है।

तब तक वह कई जगह मुंह मार चुकी होती हैं। इसे लेकर हंगामा मचा था। बाद में कथावाचक ने कहा था कि वह महिलाओं की इज्जत करते हैं, उनके बयान को तोड़मरोड़ का प्रस्तुत किया है।

उधर, अखिल भारत हिंदू महासभा की आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने इस मामले में सीजेएम उत्सव राज गौरव के न्यायालय में वाद दायर किया था। सुनवाई के बाद सीजेएम ने अब यह परिवाद न्यायालय में दर्ज कर लिया है।

परिवाद दर्ज होने के बाद कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मीरा राठौर के अधिवक्ता मनीष गुप्ता ने बताया कि न्यायालय इसमें परिवाद दर्ज कर लिया है। अब इसमें आगे की सुनवाई होगी।

परिवाद दर्ज होना हमारी बड़ी सफलता है। एक जनवरी को इस मामले में सुनवाई होगी और वादी मीरा राठौर के बयान दर्ज होंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244