search
 Forgot password?
 Register now
search

IPL 2026 Auction: सबसे कम पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी मुंबई इंडियंस, 5 प्‍लेयर्स पर लगा सकती है दांव

deltin33 2025-12-9 23:01:26 views 1126
  

16 दिसंबर को होगी मिनी नीलामी।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस (MI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मिनी ऑक्‍शन में सबसे कम राशि (2.75 करोड़) के साथ उतरेगी। 5 बार की चैंपियन टीम ने नीलामी से पहले 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया। मुंबई ने अपनी कोर टीम से कोई छेड़छाड़ नहीं की। ऐसे में आबू धाबी में होने वाले ऑक्‍शन में टीम हल्की-फुल्की खरीदारी कर सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मुंबई के पास कोर टीम बरकरार

हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी वाली टीम ने पिछले सीजन के होनहार खिलाड़ी विग्नेश पुथुर को टीम से बाहर कर दिया। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने आईपीएल करियर की शानदार शुरुआत की थी और 5 पारियों में 6 विकेट लिए थे।

टीम में हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा हैं। इतना ही नहीं रयान रिकेल्टन, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्टऔर मिचेल सैंटनर जैसे विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। ऐसे में 16 दिसंबर को होने वाले ऑक्‍शन में टीम बहुत बड़ा दांव लगाती नजर नहीं आएगी। टीम का फोकस कुछ कमियों को दूर करने पर होगा।
पर्स में नहीं हैं ज्‍यादा पैसे

मुंबई के पर्स में ज्‍यादा पैसे नहीं हैं, ऐसे में फ्रेंचाइजी अपनी स्‍वभाव के अनुरूप ही अनकैप्‍ड प्‍लेयर्स पर फोकस करेगी। मुंबई इंडियंस अपनी बेंच को मजबूत करने के लिए एक बजट फ्रेंडली भारतीय तेज गेंदबाज या स्पिनर की तलाश होगी। वे अपने सीम डिपार्टमेंट को मजबूत करने पर फोकस कर सकते हैं।

मुंबई को हेथ ओवर्स के लिए गेंदबाज की तलाश होगी। इसके अलावा अगर सही प्‍लेयर किफायती दाम पर मिलता है तो एक बैकअप विकेटकीपर भी उनके रडार पर हो सकता है। फ्रेंचाइजी लोअर ऑर्डर में एक पावर-हिटर को भी शामिल कर सकती है।
मुंबई इंडियंस इन खिलाड़ियों पर लगा सकती बोली
डेविड मिलर

फटाफट क्रिकेट के महान प्‍लेयर मिलर को आईपीएल का अच्‍छा अनुभव है। वह मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी ऑर्डर में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कीरोन पोलार्ड के संन्यास के बाद से मुंबई इंडियंस लोअर ऑर्डर में एक अच्छे फिनिशर की तलाश में है। मिलर उनकी इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। हालंकि, मिलर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है।
आकाश मधवाल

दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए अपने पहले सीजन में ही सुर्खियां बटोरीं और आईपीएल प्लेऑफ इतिहास में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया। ऐसे में मुंबई आकाश को एक बार फिर अपने साथ जोड़ सकती है।
केएम आसिफ

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मौजूदा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में शानदार फॉर्म में हैं। उन्‍होंने 6 पारियों में 15 विकेट चटकाए हैं। उन्‍होंने टी20 की 42 पारियों में 55 शिकार किए हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस की नजर केरल के इस गेंदबाज पर रह सकती है।
अनमोलप्रीत सिंह

पंजाब का यह बल्लेबाज मौजूदा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में शानदार फॉर्म में है। उन्‍होंने सात पारियों में 172.14 के स्ट्राइक रेट से 241 रन बनाए हैं। उसकी आक्रामक बल्लेबाजी क्षमता मुंबई इंडियंस को मिडिल और लोअर ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाजी प्रदान कर सकती है।
मुकुल चौधरी

राजस्थान के 21 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज मुकुल चौधरी रयान रिकेल्टन और रॉबिन मिंज के अलावा टीम को विकेटकीपिंग का विकल्‍प देंगे। उन्‍होंने अपने छोटे से करियर में 161.03 के स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाए हैं।
मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ी

अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे, मिचेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रॉबिन मिंज, रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड , सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स।

यह भी पढ़ें- IPL Auction 2026: CSK की नजरों में होंगे ये खिलाड़ी, नीलामी में इन कमियों को पूरा करना चाहेगी पांच बार की चैंपियन

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Auction: 350 प्‍लेयर्स की किस्‍मत का होगा फैसला, देखें सभी का नाम और बेस प्राइस
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
466655

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com