search

मोहाली में भाजपा नेता की Thar गाड़ी पर देर रात फायरिंग और तोड़फोड़, कौन हैं हमलावर, तलाश में जुटी पुलिस

LHC0088 2025-12-9 16:09:33 views 1049
  

फेज-1 में देर रात भाजपा नेता गुरदीप सिंह की घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी पर हमलावरों ने फायरिंग की।



जागरण संवाददाता, मोहाली। फेज-1 में देर रात भाजपा नेता गुरदीप सिंह की घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी और गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि हमलावर सफेद रंग की स्काॅर्पियो में आए थे। फुटेज में दिखी इस संदिग्ध गाड़ी की पहचान के लिए पुलिस नंबर ट्रेस करने में जुटी हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा नेता गुरदीप सिंह ने बताया कि सुबह जब वे जिम जाने के लिए बाहर निकले तो देखा कि उनकी थार का फ्रंट शीशा टूटा हुआ था और बोनट पर भी नुकसान पहुंचाया गया था। गाड़ी को अंदर से गोली का खोल मिला।

गुरदीप सिंह का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, इसलिए उन पर इस तरह का हमला किसने और क्यों किया, यह समझ से परे है। केस आईओ एएसआई दविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस संदिग्ध स्कार्पियो के आधार पर तेजी से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166989