search

दिल्ली में 20 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दोस्तों के लिए घर से खाना लेकर निकला था सुमित

Chikheang 2025-12-9 15:12:22 views 1239
  

सांकेतिक तस्वीर।  



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक युवक की ताबड़तोड़ चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर पुलिस दो नाबालिग आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक के घर पर एक कार्यक्रम था। जिसमें अपने दोस्तों के लिए भी खाना बनवाया था। देर रात दोस्तों के लिए घर से खाना लेकर निकला था, लेकिन वापिस नहीं लौटा। पुलिस इस मामले में कई अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।
10वीं पास था सुमित

जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय सुमित अपने माता-पिता के साथ सुल्तानपुरी एबी ब्लाक में रहता था। पिता ने पुलिस को बताया कि घर पर ही उन्होंने एक छोटा कार्यक्रम रखा था। जिसमें सुमित ने कुछ दोस्तों के लिए खाना बनवाया था। जो दोस्त इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे, उनके लिए खाना लेकर गया था।

देर रात तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि एबी ब्लाक स्थित नमोकार अस्पताल के पास उनके बेटे का शव खून से लथपथ पड़ा है। उनका बेटा 10वीं पास था, नौकरी की तलाश कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।

सूचना पर पहुंची फारंसिक व क्राइम टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला कि आपसी रंजिश की वजह से हत्या की गई है। पकड़े गए दोनों नाबालिगों से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में चाकू से गाेदकर एक युवक की हत्या, वारदात से इलाके में दहशत; नाबालिग हत्यारे ने कोर्ट में किया सरेंडर

यह भी पढ़ें- दिल्ली के कालिंदी कुंज में पुरानी रंजिश बनी जानलेवा, बदमाशों ने तीन युवकों पर किया चाकू से वार; एक की मौत
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169107