search

Kantara Chapter 1 Collection: दुनियाभर में कांतारा का कब्जा! धुआंधार कमाई से कर डाला बड़ा खेला

Chikheang 2025-10-5 20:36:25 views 1252
  कांतारा चैप्टर 1 कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)





एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rishab Shetty की लेटेस्ट फिल्म कांतारा चैप्टर 1 इस वक्त ऑडियंस का पहली पसंद बनी हुई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस से लेकर वर्ल्डवाइड (Kantara Chapter 1 Worldwide Collection) तक इस मूवी ने अपनी धाक जमाई है और हैरान करने वाला कलेक्शन करके दिखाया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रिलीज के तीन दिन के भीतर कांतारा 1 ने ग्लोबली कमाई का एक जादुई आंकड़ा छू लिया है। जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। आइए जानते हैं कि इस मूवी ने अब तक दुनियाभर में कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।  


दुनियाभर में कांतारा चैप्टर 1 की धाक

रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में धमाकेदार प्रदर्शन करके ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 ने ये साबित कर दिया था कि ये मूवी रिलीज के बाद धमाका करती हुई नजर आएगी। ठीक उसी आधार पर ये फिल्म अब भारत से लेकर विदेशों तक बंपर तरीके से नोट छापती हुई आगे बढ़ रही है। गौर किया जाए कांतारा 1 के तीसरे दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो वह आंकड़ा 75 करोड़ है।  



  
फोटो क्रेडिट- एक्स

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office: कांतारा के सामने सीना तान खड़ी जॉली एलएलबी 3! शनिवार को बदला कमाई का गणित



इसी के साथ अब ऋषभ शेट्टी की ये कन्नड़ फिल्म 200 करोड़ का ग्लोबली जादुई आंकड़ा पार करने में सफल रही है। रिलीज के महज तीन दिन के अंदर इतनी जल्दी दुनियाभर में कलेक्शन के मामले में दोहरा शतक लगाने के साथ ही कांतारा 1 ने इतिहास रच दिया है और ये साबित कर दिया है कि आने वाले समय में ये मूवी कमाई में और भी कई बड़े रिकॉर्ड बनाएगी।  

  


फोटो क्रेडिट- एक्स

फिलहाल इस मूवी ने बॉलीवुड की लेटेस्ट रिलीज सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को बिजनेस के मामले में कोसों पीछे छोड़ दिया है और अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। माना जा रहा है कि कांतारा चैप्टर 1 इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली साउथ मूवी भी बन सकती है।  
कांतारा वर्ल्डवाइड कलेक्शन ग्राफ


  • पहला दिन- 89 करोड़  

  • दूसरा दिन- 66 करोड़
      

  • तीसरा दिन- 75 करोड़  

  • कुल- 230 करोड़  


दुनियाभर में कमाई के इस ग्राफ को देखकर ये साफ कहा जा सकता है कि कांतारा चैप्टर 1 ने सही मायनों में देश-विदेश की जनता के दिलों को जीत लिया है। फिल्म की शानदार कहानी और कलाकारों की दमदार एक्टिंग इसकी सफलता का सबसे बड़ा कारण बनी है।

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: बॉक्स ऑफिस पर बजा ऋषभ शेट्टी की फिल्म का डंका, अब मिलने जा रहा ये खास सम्मान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953