search

इंडिगो एयरलाइंस के यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने शुरू कीं स्पेशल ट्रेन

cy520520 2025-12-9 08:06:34 views 1259
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। इंडिगो एयरलाइंस में क्रू की कमी और चेक इन सिस्टम में आई तकनीकी समस्या का असर खत्म नहीं हो रहा है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुई है। इसको देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  • -ट्रेन संख्या 5581 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर, गोरखपुर से नौ दिसंबर मंगलवार को रात 11:25 बजे चलेगी, कानपुर सेंट्रल सुबह 7:45 बजे आएगी, लोकमान्य तिलक टर्मिनल दूसरे दिन सुबह 9 बजे पहुंचेगी।
  • -ट्रेन संख्या 5582 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 11 दिसंबर गुरुवार को सुबह 11 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 11:55 बजे कानपुर सेंट्रल, रात 8:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • -ट्रेन संख्या 05029 बनारस-आनंद विहार टर्मिनल-बनारस विशेष ट्रेन बनारस से नौ दिसंबर मंगलवार को रात 8:15 बजे चलेगी, रात 2:30 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी, सुबह 10:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
  • -ट्रेन संख्या 05030 दोपहर 12:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी, शाम 07:55 बजे गोविंदपुरी आएगी,अगले दिन सुबह 04:15 बजे बनारस पहुंचेगी।
  • -ट्रेन संख्या 02395 पटना-आनंद विहार नौ, 11 व 13 दिसंबर को पटना से रात 08:30 बजे रवाना होगी, अगले दिन सुबह 6:45 बजे गोविंदपुरी आएगी, दोपहर तीन बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
  • -ट्रेन संख्या 02396 आनंद विहार टर्मिनल से दस, 12 व 14 दिसंबर को आनंद विहार से शाम सात बजे रवाना होगी, अगले दिन दोपहर 1:55 बजे गोविंदपुरी व रात दो बजे पटना पहुंचेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164615