search

हिसार: गला दबाकर कर दी पत्नी की हत्या, पुलिस ने भेजा जेल; चरित्र पर करता था शक

cy520520 2025-12-9 04:37:46 views 700
  

पत्नी की हत्या करने वाले को भेजा जेल। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, हिसार। डोभी में चरित्र पर शक के चलते पत्नी मोनिका की चुन्नी से गला दबाकर हत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपित पति मांगेराम को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपित को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपित को एक दिन के रिमांड पर लिया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस के अनुसार राजस्थान के चुरू जिले के गांव डूमकी की रहने वाली मोनिका की शादी करीब चार साल पहले डोभी के मांगेराम के साथ हुई थी। मांगेराम पत्नी मोनिका के चरित्र पर शक करता था। जिस कारण दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

कुछ दिन पहले मांगेराम के पिता रामकुमार अपनी पत्नी और पौते के साथ राजस्थान में एक रिश्तेदार के पास शादी समारोह में गए थे। घर पर मांगेराम और उसकी पत्नी मोनिका ही थी। मांगेराम ने शनिवार सुबह नौ बजे चुन्नी से पत्नी मोनिका का गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में खुद पुलिस को फोन कर वारदात के बारे मे बताया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164583