search
 Forgot password?
 Register now
search

गाजियाबाद के विशेष पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दोषी को सुनाई 20 वर्ष की सजा

deltin33 2025-12-9 04:37:32 views 925
  

दुष्कर्म के मामले में साहुल को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। विशेष पाक्सो कोर्ट के न्यायाधीश नीरज गौतम ने सोमवार को लिंक रोड थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में साहुल को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अभियुक्त पर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विशेष लोक अभियोजक उत्कर्ष वत्स ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी घरेलू सहायिका का काम करती थी। वह एक घर में काम करने के बाद अपने घर लौट रही थी। वह सितंबर 2018 को रेलवे लाइन के पास से होकर गुजर रही थीं। तभी साहुल उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। पीड़िता के बेहोश होने पर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

जब पीड़िता को होश आया तो उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। इसके बाद साहुल ने पीड़िता को ब्लैकमेल कर अनेक बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के पेट में दर्द हुआ तो स्वज ने 29 जनवरी 2019 को उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पीड़िता के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। स्वजन ने 31 जनवरी 2019 को लिंक रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने साहुल को गिरफ्तार करके जेल भेज दया था। पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।

पुलिस कोर्ट में साक्ष्य पेश किए। सोमवार को न्यायाधीश नीरज गौतम ने सबूत और गवाहों के बयान के आधार पर साहुल को दोषी करार दिया। कोर्ट ने उसे 20 वर्ष के से सश्रम कारावास और 60 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने जुर्माने की धनराशि में से 40 हजार रुपए पीड़िता को दिए जाने का आदेश दिया हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
465595

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com