search

जालंधर: कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

deltin33 2025-12-9 04:07:56 views 1199
  

कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत। सांकेतिक फोटो



संवाद सहयोगी, जालंधर। सोमवार दोपहर जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर गांव कुराला के निकट एक दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान निर्मल सिंह निवासी गांव सोहियां, थाना टांडा के रूप में हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निर्मल सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर नेशनल हाईवे पर रेलवे लाइन के किनारे बने गड्ढों पर चढ़ने लगे, तभी जालंधर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। यह कार संदीप कुमार, पुत्र दलवीर राम, निवासी फिल्लौर चला रहा था। हादसा इतना भयंकर था कि निर्मल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

कार चालक संदीप कुमार ने बताया कि वह फिल्लौर से दसूहा एक रिश्तेदार के भोग समारोह में शामिल होने जा रहा था, तभी अचानक मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग सड़क के किनारे बने गड्ढे में आ गए और कार से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गए। थाना टांडा की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव और कार को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477953