search

जौनपुर में 13 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म, आरोपी जेल में बंद

Chikheang 2025-12-9 02:08:40 views 1274
  



जागरण संवाददाता, शाहगंज (जौनपुर)। पड़ोसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग के दौरान बनाए गए शारीरिक संबंध के चलते गर्भवती हुई लड़की ने सोमवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सामान्य प्रसव से स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

गत सितंबर में मामले का पता चलने पर स्वजन ने प्रेमी के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपित न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार में निरुद्ध है। पुलिस रिकार्ड में पीड़िता की उम्र 13 वर्ष, जबकि सीएचसी के रिकार्ड में 20 वर्ष दिखाई गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक गांव की लड़की का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। गत 16 सितंबर को गर्भवती होने का पता चलने पर उसके स्वजन ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित पर नाबालिग पुत्री को फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 17 सितंबर को आरोपित दुर्गा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पूरे घटनाक्रम में नाटकीय मोड़ तब आया जब पुलिस और अस्पताल के रिकार्ड में पीड़िता की उम्र में लगभग सात वर्ष का अंतर दिखा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169113