search

सुलतानपुर में कागजातों में हेरफेर कर प्रधान की मां ले रहीं पेंशन का लाभ, BDO करेंगे मामले की जांच

deltin33 2025-12-9 00:13:23 views 591
  

कागजातों में हेरफेर कर प्रधान की मां ले रहीं पेंशन का लाभ।



संवाद सूत्र, जयसिंहपुर (सुलतानपुर)। पीढ़ी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान कुलदीप मौर्य पर अपनी मां के लिए फर्जी तरीके से वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत करा लेने का आरोप लगा है। गांव के राेहित मौर्य ने शनिवार इस प्रकरण की शिकायत डीएम से की है। खंड विकास अधिकारी को जांच मिली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रोहित का आरोप है कि प्रधान की मां प्रेमा देवी की वास्तविक जन्मतिथि आधार कार्ड में एक जनवरी वर्ष 1973 दर्ज है। पुनः दस्तावेजों में हेरफेर कर जन्मतिथि बदलाव कर दिया गया। उसे एक जनवरी वर्ष 1961 करा दिया गया।

इसी आधार पर वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत करा ली गई, जिसका क्रमांक 315011961571 है। उनकी पेंशन उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा पीढ़ी में आती है। बैंक अभिलेख में प्रेमा देवी पत्नी राम कुमार उम्र 63 वर्ष दर्ज है। उनके नाम से हर तीसरे महीना 3000 रुपये आते हैं।

अभी हाल ही में 15 अक्टूबर को पुनः 3000 रुपये पेंशन प्रेमा देवी के खाते में आया, जिसका आहरण उनके द्वारा किया गया। जबकि पहले बने आधार कार्ड के अनुसार अभी उनकी उम्र 56 वर्ष है। उपजिलाधिकारी प्रभात सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच करवाई जा रही है। शिकायत सही मिली तो कार्रवाई होगी।
आरोप निराधार

इस संबंध में ग्राम प्रधान कुलदीप मौर्य ने बताया कि यह आरोप पूरी तरह निराधार है। वैसे आधार कार्ड जन्मतिथि का कोई प्रमाण पत्र नहीं है। वास्तविक जन्मतिथि व अन्य साक्ष्यों में उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477988