search
 Forgot password?
 Register now
search

शीतकाल में गंगा दर्शन की यात्रा कराती आध्यात्मिक अनुभूति, प्रकृति को नजदीक से देखना है तो चले आइए उत्तरकाशी

LHC0088 2025-12-8 22:49:25 views 405
  

सर्द हवाओं के बीच मुखवा में मां गंगा के दर्शन का उत्साह।



अजय कुमार, जागरण उत्तरकाशी: मौसम में ठंडक घुलने के साथ मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा गांव स्थित गंगा मंदिर परिसर में चहल-पहल बढ़ने लगी है और रोजाना 50 से 70 श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन को मुखवा पहुंच रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शीतकाल में गंगा दर्शन की यात्रा आध्यात्मिक एवं प्राकृतिक सुंदरता की अनुभूति कराती है। समुद्रतल से 8593 फीट की ऊंचाई पर स्थित मुखवा गांव, जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से करीब 83 किमी की दूरी पर है।

हर्षिल घाटी की उपला टकनौर पट्टी के आठ गांवों में से एक मुखवा कई मायने में खास है। यहां पहाड़ी शैली में बने एक जैसे मकान और उनके बीच विराजमान गंगा मंदिर सम्मोहन-सा बिखेरता है।

अन्नकूट पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की डोली शीतकाल के लिए इसी मंदिर में प्रतिष्ठित होती है। वर्तमान में बाइकर्स ग्रुप के अलावा परिणय सूत्र में बंधने के लिए युवा जोड़े भी मुखवा पहुंच रहे हैं।


मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा गांव की यात्रा तन-मन को सुकून प्रदान कर देने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी यहीं से शीतकालीन यात्र का संदेश दिया था। वर्तमान में 50 से अधिक श्रद्धालु प्रतिदिन मां गंगा के दर्शन को पहुंच रहे हैं। बर्फबारी होने पर यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

- धर्मानंद सेमवाल, अध्यक्ष, श्रीपांच गंगोत्री मंदिर समिति

ऐसे पहुंचें

मुखवा गांव तक सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है। इसके लिए ऋषिकेश से चंबा व धरासू होते हुए उत्तरकाशी और फिर यहां से 80 किमी दूर हर्षिल पहुंचना पड़ता है। हर्षिल से तीन किमी की दूरी पर मुखवा गांव है। देहरादून से मसूरी होते हुए सुवाखोली-नगुण-भवान मोटर मार्ग से भी उत्तरकाशी होते हुए मुखवा पहुंचा जा सकता है। यात्रा के दौरान गर्म कपड़े साथ लाना जरूरी है।
आसपास के दर्शनीय स्थल

  • हर्षिल: मुखवा का प्रमुख पड़ाव। यहां से कल-कल बहती भागीरथी नदी और देवदार के जंगल से घिरी हसीन वादियां पर्यटकों का मन मोह लेती हैं।
  • बगोरी: गंगा ग्राम बगोरी हर्षिल के निकट ही स्थित है। जाड़ समुदाय का यह गांव अपने लकड़ी से निर्मित मकानों के लिए जाना जाता है। यहां सेब के बागीचे भी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
  • लामा टाप: यहां से हर्षिल घाटी का मनमोहक नजारा दिखाई देता है। विशेष रूप से ग्रीष्मकाल में लोग लामा टाप पहुंचकर कैंपिंग व फोटोग्राफी का आनंद लेते हैं।
  • लक्ष्मीनारायण मंदिर: हर्षिल में भागीरथी नदी के किनारे स्थित इस प्राचीन मंदिर में कुछ समय महापंडित राहुल सांकृत्यायन ने भी प्रवास किया था।


यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के औली में होगा स्कीइंग का रोमांच, मिली वर्ष 2026 में नेशनल चैंपियनशिप की मेजबानी

यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: जोशीमठ-औली रोपवे परियोजना को 480 करोड़ की डीपीआर तैयार, 4.5 किमी होगा लंबा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
154790

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com