search

चंडीगढ़ में सीटीयू से निकाले गए कर्मचारियों की हड़ताल, प्रशासन ने लगाया एस्मा

Chikheang 2025-12-8 22:49:24 views 935
  

कर्मचारियों ने सोमवार से प्रदर्शन शुरू कर दिया है।




जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सीटीयू ने जो कार्यकाल पूरा होने के बाद 85 डीजल को सड़क से हटाया गया है उनमे तैनात 142 कर्मचारियों को हटा दिया गया है यह कर्मचारी आउटसोर्स पर तैनात थे। इसके विरोध में कर्मचारियों ने सोमवार से प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने भी कमर कस ली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रशासन का कहना है कि चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग तथा चंडीगढ़ सिटी बस सर्विस सोसाइटी के आउटसोर्स कर्मचारी वर्ग द्वारा हड़ताल और धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। लेकिन इसकी आशंका पूर्व से थी, इसलिए प्रशासक के निर्देशानुसार आवश्यक सेवाएं अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) पहले ही लागू किया जा चुका था।

प्रशासन के अनुसार एस्मा आदेशों का उल्लंघन करते हुए हड़ताल और धरना-प्रदर्शन में सम्मिलित हुए आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं संबंधित आउटसोर्सिंग एजेंसी को निर्देश देकर समाप्त कर दी गई हैं। इसके साथ ही बस ऑपरेटरों द्वारा तैनात किए गए उन चालकों को नोटिस जारी किए गए हैं जो इस हड़ताल में शामिल हुए हैं।

सीटीयू के अधिकारियों के अनुसार स्थिति को सुचारू रखने के लिए कुछ इंटर-स्टेट मार्गों पर तैनात चालक दल को शहर की बस सेवाओं में स्थानांतरित किया गया है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मालूम हो कि प्रशासन ने जो 85 बसें लोकल रूट्स से हटाई थी उनकी जगह पर लांग रूट की बसों को लगाया गया है। प्रशासन का दावा है कि हड़ताल या धरना-प्रदर्शन के कारण ट्राईसिटी की किसी भी बस मार्ग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169155