search

Karnal Crime: पति का अपनी भाभी से था अवैध संबंध, सह नहीं पाई पत्नी; फंदा लगाकर दे दी जान

LHC0088 2025-10-5 20:06:22 views 1266
  विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर केस। सांकेतिक तस्वीर





जागरण संवाददाता, करनाल। कैलाश गांव में शुक्रवार रात को एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। स्वजन ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और डॉक्टरों के बोर्ड से महिला का पोस्टमार्टम करा दिया है और शव स्वजनों को सौंप दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतका अंजू की शादी 2020 में कैलाश गांव में सन्नी के साथ हुई थी। उसका चार साल का बेटा भी है। स्वजन का आरोप है कि शादी के कुछ महीनों तक सब ठीक था, लेकिन इसके बाद ससुराल पक्ष ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। सन्नी का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध है।



जिसके बारे में अंजू को पता चल गया था। इस बारे में उनकी पंचायत भी हुई, लेकिन अंजू का पति नहीं माना। सदर थाना के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। मायके वालों ने आरोप लगाए है। जिसके बाद बोर्ड से विवाहिता का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके हवाले कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138