search

शाहजहांपुर: नाबालिग हिंदू लड़की का निकाह रोकने को सक्रिय थे हिंदूवादी संगठन, चार दिन पहले बिछाया गया था जाल

deltin33 2025-12-8 17:38:53 views 1019
  

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता।



जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। जिले में मतांतरण के लिए लोगों को प्रेरित करने के मामलों पर पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। 16 वर्षीय इस लड़की का जैसे ही मुस्लिम युवक से निकाह तय हुआ तो चार दिन पहले ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी हो गई थी। उन्होंने अपनी टीम को लगाकर इसकी निगरानी शुरू कर दी थी लेकिन पुलिस को इसकी रविवार तक कोई भनक नहीं लगी। सुबह से ही निकाह को लेकर मैरिज लान में तैयारियां चल रहीं थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
निकाह तय होने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की हो गई थी जानकारी



पांडाल लगाने से लेकर गेट तक पर सजावट हो गई थी। लड़के के स्वजन से लेकर बड़ी संख्या में रिश्तेदार भी मैरिज लान में जुट गए थे।लड़की के नाबालिग होने के पुख्ता साक्ष्य मिलने पर कार्यकर्ता मैरिज लान में पहुंच गए। लड़के के स्वजन को जब कार्यकर्ताओं के आने की जानकारी हुई तो कुछ लोग मौके से खिसक लिए। पुरुषों ने महिलाओं को आगे कर दिया। महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। कुछ देर में ही पुलिस भी वहां पहुंच गई।

यह भी पढ़ें- सेहरा बांधे दूल्हा और लाल जोड़े में बैठी थी दुल्हन... हिंदूवादी नेताओं ने रुकवाया हिंदू नाबालिग का निकाह
जिले में पहले भी मतांतरण के कई मामले आ चुके सामने

मतांतरण का जिले में यह कोई पहला मामला नहीं है। सदर, चौक, सिंधाैली, रामचंद्र मिशन समेत कई थाना क्षेत्रों में इस तरह के मामले सामने आने के बाद प्राथमिकी भी पंजीकृत हो चुकी हैं लेकिन उस कार्रवाई का मतांतरण कराने वालों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।  

लड़की की मां के नजदीकी संबंध

पुलिस के मुताबिक लड़की की मां के लड़के के चाचा से नजदीकी संबंध हैं। जिस वजह से लड़के ने लड़की को अपने जाल में आसानी से फंसा लिया लेकिन हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की सक्रियता के चलते नाबालिग वधू बनने से बच गई।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478009