search

टपकेश्वर-गढ़ी कैंट सीवर लाइन परियोजना का हुआ शुभारंभ, लोगों को जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात

Chikheang 2025-12-8 14:40:57 views 892
  

टपकेश्वर–गढ़ी कैंट सीवर लाइन परियोजना का भूमि पूजन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी



जागरण संवाददाता, देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के तहत 53.72 करोड़ की लागत से बनने वाले टपकेश्वर-गढ़ी कैंट सीवर लाइन परियोजना का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भूमिपूजन किया।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को यह परियोजना प्रदूषण व जलभराव जैसी समस्याओं से राहत दिलाएगी। इस दौरान उन्होंने गढ़ी कैंट के विशिष्ट जनों को सम्मानित किया।

रविवार को गढ़ी कैंट स्थित डाकरा बाजार में आयोजित कार्यक्रम में कैबनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि धामी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी समय पर करती है। सरकार क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड से देश में 75 प्रतिशत सैनिक हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप पंचम धाम सैन्यधाम को जल्द जनता के लिए समर्पित किया जाएगा।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, विष्णु गुप्ता, राजेंद्र कौर सौंधी, ज्योति कोटिया, प्रदीप रावत, समीर डोभाल, बेला गुप्ता, देवेंद्र पाल सिंह, मधु खत्री, टीड.भूटिया, मनोज क्षेत्री, प्रभा शाह, निर्मला भट्ट आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- खेलते-खेलते गले में फंस गई टॉफी, परिवार के सामने ही ढाई साल के मासूम ने तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169113