search

Uttarakhand Weather: बदल सकता है मौसम का मिजाज, पहाड़ों में वर्षा-बर्फबारी के आसार; लुढ़केगा पारा

deltin33 2025-12-8 10:37:46 views 1253
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, देहरादून: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, पहाड़ों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं, जिससे तापमान में मामूली इजाफा दर्ज किया गया है। हालांकि, सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के आसार हैं। 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। जिससे अगले कुछ दिनों में पारे में तेजी से गिरावट की आशंका है।

देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही धूप खिली रही। हालांकि, दून में सुबह हल्की धुंध छाई रही, जिससे कंपकंपी बढ़ गई। इसके अलावा दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में रात को भी धुंए और धुंध के गुबार छाये हैं।

वहीं, दिन में चटख धूप खिलने से पारा चढ़ रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी अभी अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

रात को पाला पड़ने से अचानक तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज और कल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।

पहाड़ों में वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। इस बीच तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद बुधवार से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जिसके कारण पारे में तेजी से गिरावट आने और प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है।
शहरअधिकतमन्यूनतम
देहरादून25.87.9
ऊधमसिंह नगर23.45.2
मुक्तेश्वर19.76.2
नई टिहरी19.56.2


यह भी पढ़ें- हरियाणा में 16 के बाद गिरेगा पाला, दिसंबर मध्य तक रहेगा तापमान में उतार-चढ़ाव, रबी की फसलों में मौसम को देखकर करें सिंचाई

यह भी पढ़ें- Jharkhand Weather: झारखंड में बढ़ रहा ठंड का सितम, 3 डिग्री पहुंचा गुमला का तापमान; आज कैसा रहेगा मौसम?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477988