search

Bihar Crime: रोहतास में मर्डर, आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

cy520520 2025-12-8 03:38:04 views 1213
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज (रोहतास)। बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बरुणा गांव में रविवार की शाम हथियार बंद लोगों एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना का कारण पूर्व की रंजिश बताया जाता है। मृतक अखिलेश राय 40 वर्ष बरुणा गांव निवासी शिवजी राय के पुत्र बताए जाते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अखिलेश राय बाइक से शाम में बिक्रमगंज से अपने गांव लौट रहे थे। उन्हें गांव में जाते समय ही घात लगाए हथियार बंद लोगों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक सह बिक्रमगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संकेत कुमार और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। घटना को लेकर काफी तनाव है।

वर्षों से इस गांव में आपस मे गुटीय तनाव रहता है। पूर्व में भी यहां कई लोगों की हत्या हो चुकी है। बताया जाता है कि मृतक के पिता शिवजी सिंह की भी हत्या कुछ वर्ष पूर्व हुई थी।

चर्चा है कि उस हत्याकांड के अभियुक्त की हत्या में अखिलेश भी अभियुक्त थे। अखिलेश की हत्या किस कारण से हुई और किसने किया यह अभी स्पष्ट नहीं है। शव देर शाम तक घटनास्थल पर पड़ा है।

सहायक पुलिस अधीक्षक घटना की जांच में जुटे हैं और मृतक के स्वजनों से बात कर रहे हैं। एएसपी ने बताया कि एफएसएल की टीम बुलाई गई है। उसके आने व जांच के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जाएगा।

स्वजनों से मिली जानकारी के आधार पर गांव में छापेमारी की जा रही है। गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164615