search

पानीपत में पार्क में बच्चे की पिटाई मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार, बयान लेने के बाद पुलिस ने किया रिहा

deltin33 2025-12-8 03:37:57 views 1041
  

पानीपत: पार्क में बच्चे की पिटाई मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार।  



जागरण संवाददाता, पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र में पार्क में खेल रहे बच्चे की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ और जांच में शामिल करने के बाद पुलिस ने उसे थाने से ही छोड़ दिया। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही उसके खिलाफ चालान अदालत में पेश किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मामला 24 नवंबर का है, जहां सेक्टर-18 स्थित एक पार्क में खेल रहे बच्चे को एक महिला ने बेरहमी से पीटा था। बच्चा जान बचाकर पास के एक घर में घुस गया, लेकिन आरोपित महिला वहां भी पहुंच गई और बच्चे को मारते हुए उसकी कमीज व बनियान तक फाड़ दी।

इतना ही नहीं, महिला ने बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद बच्चे के स्वजन ने कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 75 और बीएनएस की धारा 115(2), 351(2) व 333 के तहत केस दर्ज किया। शनिवार को पुलिस ने उसे थाने बुलाकर औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया और बयान लेने के बाद जमानत पर छोड़ दिया। अब पुलिस मामले का चालान अदालत में पेश करेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478003