search
 Forgot password?
 Register now
search

कन्नौज में अवैध चर्च का भंडाफोड़! 50 ग्रामीणों का मतांतरण, तीन गिरफ्तार, पढ़ें झांसे का पूरा खेल

deltin33 2025-12-8 01:42:13 views 1267
  

अवैध चर्च से बरामद बाइबल और अंगूर का जूस। जागरण  



जागरण संवाददाता, कन्नौज। कन्नौज मतांतरण का बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर अवैध चर्च में मतातंरण कराया जा रहा था। बीमारी से छुटकारा दिलाने और अन्य तरीके से लालच देकर मतांतरण कराया जा रहा था। जिस चर्च में मतांतरण का खेल रचा जा रहा था वह भी अवैध निकली। पढ़ें पूरी रिपोर्ट... विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ठठिया थाना के करसाह गांव में बजरंग दल के पदाधिकारियों के हंगामे के बाद मतांतरण के बड़े खेल का राजफाश हुआ है। पुलिस ने अवैध चर्च में छापा मारकर पादरी समेत तीन को गिरफ्तार किया है। मौके पर बाइबल, संगीत यंत्र और अंगूर का रस मिला है। इस अवैध चर्च को खेत में बनाया गया है।  

  
अंगूर के रस को प्रसाद बता पिलाते थे

इसमें करसाह और आसपास के गांवों के 50 ग्रामीणों का मतांतरण कराया जा चुका है। चर्च के लोग सर्दी और बुखार पीड़ित को अंगूर के रस को प्रसाद बताकर दिन में तीन बार पिलाते थे। आराम मिलने पर दुआ लगने का झांसा देकर मतांतरण के जाल में फंसाते थे। पुलिस अब इस पूरे प्रकरण की तह खंगाल रही है कि पादरी के तार कहां तक जुड़े हैं।

  
बजरंग दल के सदस्यों ने किया हंगामा

करसाह गांव में रविवार सुबह 10 बजे बजरंग दल के जिला सह संयोजक अन्नू बाबा, पदाधिकारी अनीकेत, आलोक, अभय सिंह और शिवा गुप्ता पहुंचे। गांव में रहने वाला किसान पन्नालाल पादरी बनकर संगीत यंत्रों को बजाकर 50 महिला और पुरुषों को प्रार्थना करा रहा था। पूछताछ पर ग्रामीणों ने बताया कि पन्नालाल ने वर्ष 2022 में चोरी-छिपे अपने खेत में चर्च का निर्माण कराया। इसके बाद बीमारियों से ठीक कराने का झांसा देकर अनुसूचित जाति के लोगों का मतांतरण कराता है। इस जानकारी पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

  
पादरी सहित ये लोग पकड़े गए

ठठिया थाना प्रभारी देवेश कुमार भी गांव पहुंचे। उन्होंने जब चर्च की तलाशी ली तो करीब 20 बाइबल (ईसाइयों की धार्मिक पुस्तक), ईसाई धर्म से जुड़े लाकेट, संगीत यंत्र व स्लोगन लिखे मिले। अंगूर के जूस से बने एक सीरप की बोतल भी मिली। इसमें अंगूर और प्याला छपा है। पुलिस ने पन्नालाल और उसके साथी उमाशंकर व विद्यासागर को गिरफ्तार कर लिया। उमाशंकर और विद्यासागर करसाह गांव में ही रहते हैं। दोनों मतांतरण कराने में पन्नालाल की मदद करते थे।

  
गुमराह कर मतांतरण का आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जब किसी बच्चे या बुजुर्ग को खांसी, जुकाम या बुखार आ जाता था तो पन्नालाल तीन बार चर्च में बुलाकर अंगूर का रस पिलाता था। स्वाद में यह शराब जैसी लगती है। आराम मिलने पर चमत्कार और प्रार्थना में की गई दुआ से बीमारी खत्म होने का झांसा देकर मतांतरण कराता था। पुलिस को आशंका है कि मतांतरण का गिरोह चलाने वाले लोगों से पन्नालाल का संपर्क है। एएसपी अजय कुमार ने थाने पहुंच कर गिरफ्तार किए गए तीनों से पूछताछ की। बजरंग दल के जिला सह संयोजक अन्नू बाबा ने लोगों को गुमराह कर मतांतरण कराने का आरोप लगाते हुए पन्नालाल, उमाशंकर और विद्या सागर के खिलाफ तहरीर दी है। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

  

  

ठठिया के ककरघटा गांव में बना धार्मिक स्थल। जागरण

  
नव कंठी सोसाइटी के नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका

अवैध चर्च में लगे सबमर्सिबल पंप के पास एक पत्थर लगा है जिसमें नव कंठी सोसाइटी लिखा है। इससे आशंका है कि पादरी बनकर बीमारियां ठीक करने का झांसा देने वाला पन्नालाल किसी नव कंठी सोसाइटी संगठन के नेटवर्क से जुड़ा है। अक्सर वह दूसरे राज्यों में जाता है। उसके साथ ईसाई धर्म के लोग भी ठहरने आते हैं। इससे आशंका है कि मतांतरण के लिए उसके पास बाहर से रुपये भी आते हैं। बरामद की गई अंगूर के रस की बोतल के स्टीकर में भी लिखा है कि सिर्फ चर्च में प्रयोग के लिए। पुलिस अब सभी बिंदुओं को जोड़ते हुए जांच-पड़ताल कर रही है।

  
\“रुपया मिलेगा...तुम ईसाई बन जाओ\“, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ा मतांतरण का खेल

\“रुपया मिलेगा और बीमारियां नहीं होगी...तुम ईसाई बन जाओ\“, यह वह भ्रम है जिससे लोगों को गुमराह किया जाता है। मतांतरण कराने वाले समूह ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय हैं। मौजूदा समय में जिले में करीब 200 से अधिक लोग मतांतरण कर चुके हैं, लेकिन वह अनुसूचित जाति से जुड़ी योजनाओं का लाभ भी ले रहे हैं। वर्ष 2018 से ठठिया थाना के ककरघटा गांव में करीब 80 से अधिक ग्रामीण रविवार को चर्च में प्रार्थना करते हैं। ये अपना मतांतरण करा चुके हैं। एक सितंबर 2025 को पुलिस ने गुरसहायगंज के इस्माइलपुर गांव में मतांतरण करा रहे आंध्र प्रदेश निवासी गौवडा प्रसाद को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 3.5 लाख रुपये मिले थे।

  
इस तरह से देते थे झांसा

छानबीन में सामने आया था कि वह लोगों को रुपये देकर मतांतरण कराता है। बीमार लोगों को ठीक कराने और बच्चों को केरल, गोवा जैसे राज्यों में भेजकर अच्छी शिक्षा का झांसा देकर भी वह मतांतरण के लिए प्रेरित करता था। मौजूदा समय में जिले के करीब 10 गांवों में मतांतरण का खेल चल रहा है। एसपी विनोद कुमार का कहना है कि मतांतरण की तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मतांतरण कराने वाले लोगों की छानबीन में जुटी है।

  

इस तरह मतांतरण का हुआ राजफाश


दैनिक जागरण ने पांच दिसंबर के अंक में मतांतरण पर न हो शक इसलिए सारा कुछ चुपके-चुपके हो रहा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। बजरंग दल के जिला सह संयोजक अन्नू बाबा ने खबर का संज्ञान लिया। अन्नू बाबा बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के सक्रिय करने पर अब मतांतरण के मामले सामने आ रहे हैं। मतांतरण कराने वाले लोगों के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन प्रदर्शन करेगा।

  
मतांतरण में भी पर्ची का खेल

अवैध चर्च में कई कागज भी बरामद हुए हैं। कागज और पर्ची में स्लोगन लिखे हैं। ग्रामीणों से झोले के अंदर से एक पर्ची निकलवाते हैं। इसमें लिखे स्लोगन के आधार पर ही मतांतरण के लिए प्रेरित किया जाता है। पुलिस स्लोगन के बारे में छानबीन कर रही है।

पन्नालाल बोला-आज से बजरंगबली की करेंगे पूजा...माफ कर दीजिए


पुलिस हिरासत में बजरंग दल के पदाधिकारियों के सामने पन्नालाल ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि आज से वह और गांव के सभी लोग बजरंगबली की पूजा करेंगे। घर में बजरंगबली की मूर्ति भी स्थापित कराएंगे। अब उन्हें और सहयोगियों को माफ कर दीजिए। वहीं एसपी विनोद कुमार का कहना है कि मतांतरण जैसा मामला स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच कर रही है।

  


बगैर अनुमति के कहीं पर भी नया धार्मिक स्थल नहीं बन सकता है। करसाह गांव में धार्मिक स्थल बने होने का संज्ञान लिया गया है। टीम को भेजकर मौके पर जांच कराई जाएगी,,
राजेश कुमार, एसडीएम तिर्वा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
465365

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com