search

जिले में पांच प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का होगा निर्माण, टेंडर फाइनल होने का इंतजार

LHC0088 2025-12-8 01:41:47 views 1248
  

पांच प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का होगा निर्माण।



जागरण संवाददाता, बस्ती। जिले में पांच प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन की ओर से इनके निर्माण के लिए 15वें वित्त आयोग से 80 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। एक प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट पर 16 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला पंचायत की ओर से इनका निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर भी प्रकाशित कर दिए गए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बनने वाले प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीडब्ल्यूएमयू) भवन 9.14 मीटर चौड़ा और 15.24 मीटर लंबा होगा। इसका निर्माण ऐसे स्थान पर कराया जाएगा, जहां से आवागमन की सुविधा में आसानी हो। इनमें प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा कर पहले उनकी छंटाई की जाएगी।

इसके बाद उसका मशीनों के जरिये पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) किया जाएगा। इससे पर्यावरण को प्लास्टिक के कचरे से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा। जिन ग्राम पंचायतों में इन्हें स्थापित किया जाना है, उनमें बस्ती सदर विकास खंड के श्रीपालपुर, कुदरहा के बानपुर, परशुरामपुर के सिकंदरपुर, रामनगर के तुरकौलिया उर्फ करमहिया और विक्रमजोत विकास खंड के अमोढ़ा खास शामिल हैं।

इनमें धूल हटाने वाली मशीन डस्ट रिमूवर के अलावा श्रेडिंग और बेलिंग मशीन लगाई जाएगी। सबसे पहले यहां प्लास्टिक कचरे की छंटाई होगी। इसके बाद इनमें लगी धूल को हटाया जाएगा।

इसके बाद प्लास्टिक कचरे को छोटे टुकड़ों में काटा जाएगा और उसे बेलिंग मशीन से दबाया जाएगा। रिसाइक्लिंग के बाद तैयार मैटेरियल को सड़क निर्माण, सीमेंट कारखानों या अन्य उपयोगी उत्पादों में किया जा सकेगा।


प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना के लिए विभाग को 15वें वित्त आयोग के टाइड फंड से धन मिल चुका है। इसके लिए टेंडर भी हो चुका है। टेंडर फाइनल होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। -विजय प्रकाश वर्मा, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166989