search

गोवा नाइट क्लब में हुए अग्निकांड में 25 लोगों की दर्दनाक मौत, उत्तराखंड का एक युवक भी शामिल

cy520520 2025-12-8 01:10:05 views 1243
  

आग से जिन 25 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। प्रतीकात्‍मक



जागरण संवाददाता, चंपावत । गोवा के नाइट क्लब में लगी आग से  जिन 25 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है उनमें चंपावत जिले के बाराकोट का भी एक युवक शामिल है। मृतक की पहचान बाराकोट ब्लाक के नेत्र सलान गांव निवसी मनीष सिंह महर (22) के रूप में हुई है। मनीष क्लब की रसोई में काम करता था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बाराकोट के जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी ने बताया कि मनीष के शव को गोवा से उनके गांव नेत्र सलान लाने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के अधिकारियों से मदद का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि मनीष सिंह महर गोवा के नाइट क्लब में रसोई में काम करता था। वह कुछ समय पहले ही गोवा गया था।

मनीष की मौत की खबर उसके स्वजन को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि चंपावत प्रशासन ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को गोवा से गांव भिजवाने में मदद करने का आश्वासन दिया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल मृतक के परिवार के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164588