search
 Forgot password?
 Register now
search

रात को गुनगुने पानी से नहाने के 6 फायदे, स्ट्रेस से लेकर मांसपेशियों के दर्द तक से मिलेगा छुटकारा

deltin33 2025-12-7 23:59:08 views 451
  

सोने से पहले लें गुनगुने पानी से नहाना है फायदेमंद (AI Generated Image)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं अगर आप रात को सोने से थोड़ी देर पहले गुनगुने पानी से नहाना आपके लिए काफी फायदेमंद (Benefits of Bathing Before Sleep) हो सकता है? जी हां, सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, दोनों को ही काफी फायदा पहुंचता है। आइए जानें इससे क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।   विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गहरी और शांत नींद में सहायक

रात को गुनगुने पानी से नहाने का सबसे बड़ा फायदा अच्छी नींद है। गुनगुना पानी शरीर के तापमान को थोड़ा बढ़ाता है, और स्नान के बाद जब शरीर ठंडा होता है, तो यह प्राकृतिक रूप से नींद के संकेत देता है। यह प्रक्रिया मेलाटोनिन हार्मोन के सीक्रेशन को एक्टिव करती है, जो नींद-जागने के साइकिल को नियंत्रित करता है। इससे नींद न आने की समस्या कम होती है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।

  

(Picture Courtesy: Freepik)
स्ट्रेस और एंग्जायटी में कमी

दिनभर की थकान और मानसिक तनाव को दूर करने के लिए गुनगुने पानी का नहाना एक प्राकृतिक उपचार है। गर्म पानी मांसपेशियों को आराम देकर शरीर के तनाव को कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। यह कोर्टिसोल के लेवल को कम करने में मदद करता है, जिससे एंग्जायटी और डिप्रेशन के लक्षणों में राहत मिलती है।
मांसपेशियों का दर्द दूर करना

अगर आप शारीरिक मेहनत करते हैं या एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों में दर्द रहता है, तो रात को गुनगुने पानी से नहाना लाभदायक हो सकता है। गर्म पानी मांसपेशियों की ऐंठन और दर्द को कम करता है।  
त्वचा के लिए लाभदायक

गुनगुने पानी से स्नान त्वचा के पोर्स को खोलता है, जिससे त्वचा की गहरी सफाई होती है और धूल-मिट्टी व एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। हालांकि, ज्यादा गर्म पानी त्वचा की प्राकृतिक नमी को छीन सकता है, इसलिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए और नहाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

गुनगुना पानी ब्लड वेसल्स को फैलाता है, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है। यह पूरे शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों के ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देता है, जिससे शरीर के काम करने की क्षमता में सुधार होता है और दिल के स्वास्थ्य को फायदा मिलता है।
मानसिक शांति और फोकस में बढ़ोतरी

रात का गुनगुने पानी से नहाने से दिमाग भी रिलैक्स करता है। इससे आपके दिमाग की थकान दूर होती है। साथ ही, नींद अच्छी आने से फोकस करने की क्षमता भी बढ़ती है और दिमाग बेहतर फंक्शन करता है।
यह भी पढ़ें- कुर्सी पर बैठे-बैठे निकल आई है तोंद? तो अब क्रंचेज छोड़िए और इन 8 तरीकों से पाएं फ्लैट टमी


यह भी पढ़ें- सर्दी में क्यों बढ़ जाता है आंखों का इन्फेक्शन? सिर्फ ठंड नहीं, 5 कारण हैं जिम्मेदार; पढ़ें डॉक्टर की राय


Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
465533

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com