search

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने गोवा नाइटक्लब आग की घटना पर जताया दुखा; केजरीवाल-आतिशी ने भी व्यक्त की संवेदना

LHC0088 2025-12-7 23:39:21 views 1250
  

सीएम रेखा गुप्ता ने गोवा की आगजनी पर जताया दुख।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को गोवा नाइटक्लब में लगी आग को बेहद दुखद बताया और इस घटना में हुई मौत पर शोक व्यक्त किया। उत्तरी गोवा के अरपोरा में एक लोकप्रिय नाइटक्लब में रविवार सुबह आग लग गई, जिसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें पर्यटक और स्टाफ सदस्य शामिल थे, और छह अन्य घायल हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गुप्ता ने कहा कि गोवा के अरपोरा इलाके में हुई दुर्घटना की खबर बेहद दुखद है। कहा कि उनकी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। कहा कि भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति दे और इस मुश्किल समय में उनके प्रियजनों को शक्ति दे।

आप संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शोक व्यक्त किया। केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि गोवा के अरपोरा में हुई दुखद आग की घटना से बहुत दुखी हूं, जिसमें कई कीमती जानें चली गईं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस विनाशकारी समय में प्रभावित सभी लोगों को शक्ति और सांत्वना मिले।

आम आदमी पार्टी की गोवा प्रभारी व पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि गोवा सरकार को इस घटना के लिए कमियों की तेजी से जांच करनी चाहिए, जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने इस घटना पर दुख जताया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166986