search

मजदूर की हंसुली छीनी और उसी से रेत दिया गला, जहानाबाद में दिनदहाड़े हत्‍या से सनसनी, रिश्‍तेदार है आरोप‍ित

cy520520 2025-12-7 23:39:19 views 986
  

मजदूर की हत्‍या के बाद पहुंची पुल‍िस और जुटी भीड़। जागरण  



संवाद सहयोगी, रतनी फरीदपुर (जहानाबाद)। Jehanabad Crime News: परसबिगहा थाना क्षेत्र के शिवगंज मोकरी गांव में रविवार को एक मजदूर की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शिवगंज मोकरी गांव निवासी करीबन पासवान 55 वर्ष के रूप में की गई। घटना को चचेरे पोते ने ही अंजाम दिया है। रविवार की दोपहर करीबन पासवान गांव के पास बधार में धान की कटनी कर रहे थे। कुछ दूर के खेत में उनका बेटा व अन्य स्वजन धान की कटनी कर रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
धान काटते समय हुआ विवाद

उसी समय युवक आया और किसी बात को लेकर करीबन पासवान से विवाद करने लगा। धक्का-मुक्की के बीच उसने मजदूर के हाथ से धान काटने वाला हसुआ छीन लिया और उसी से उसका गला रेत दिया और फरार हो गया।

यह देख आसपास धान काट रहे मजदूर दौड़े, खून से लथपथ करीबन पासवान को देखकर शोर मचाना शुरू किया। धान काट रहे उनके स्वजन भी दौड़े, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। पूछताछ में स्वजन कुछ भी बताने से परहेज करते रहे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि एक मजदूर की गला रेत कर हत्या कर दी गई है, हत्या का आरोप चचेरा पोता पर लगाया गया है। घटना के बाद से आरोपित फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

घटना की सूचना पर डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी भी पहुंचे और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करते हुए घटनास्थल से कई नमूने एकत्र कर अपने साथ ले गई। घटना के पीछे जमीन व पारिवारिक विवाद पर जांच चल रही है।

घटना के बाद से लोग सन्‍न हैं। उनका कहना है कि इतनी बेरहमी से दिनदहाड़े हत्‍या की गई है। हत्‍यारे को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164588