search
 Forgot password?
 Register now
search

गया जी में 1.08 करोड़ की लागत से बनेंगे 15 नए शौचालय, महिलाओं को मिलेगी विशेष सुविधा

LHC0088 2025-12-7 16:08:35 views 518
  

15 नए अतिरिक्त शौचालयों के निर्माण की प्रक्रिया पूरी। फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, गयाजी। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 15 नए अतिरिक्त शौचालयों (Public Toilet in Bihar) के निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इनमें 11 सामुदायिक शौचालय, चार प्रेरणादायक (एस्पिरेशनल) शौचालय और एक पिंक शौचालय शामिल है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इनके निर्माण पर लगभग 1.08 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इसी क्रम में शनिवार को नगर आयुक्त कुमार अनुराग की अध्यक्षता में निगम कार्यालय में बैठक हुई। इसमें परियोजना से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य की गुणवत्ता सर्वोच्च स्तर की हो तथा निर्माण के दौरान सभी तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, बाजार, बस स्टैंड, मंदिर परिसर और स्लम क्षेत्रों में स्वच्छता और जनसुविधा की सबसे अधिक आवश्यकता रहती है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रथम चरण में सामुदायिक शौचालय और प्रेरणादायक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है।

साथ ही प्रत्येक इकाई में साफ-सफाई, जल उपलब्धता, सैनिटरी वेस्ट मैनेजमेंट और दिव्यांग के अनुकूल सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। नगर आयुक्त ने स्वच्छता पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण कर निर्माण कार्य तीन से चार दिनों में शुरू कराया जाए।

शहर में स्वच्छ और सुरक्षित सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। जिसके लिए आधुनिक तकनीक और बेहतर संसाधनों का उपयोग किया जाएगा।
इन स्थानों पर होगा सामुदायिक शौचालय का निर्माण

  • खरखुरा महावीर स्थान के पास।
  • खरखुरा अशोक उच्च विद्यालय परिसर।
  • कलेर स्थित स्लम क्षेत्र।
  • शास्त्री नगर स्लम क्षेत्र।
  • चंदौती रविदास टोला।
  • भैरव स्थान।
  • गौरक्षणी।
  • छोटकी डेल्हा परैया रोड।
  • बड़की डेल्हा बस स्टैंड के समीप।
  • अंबेडकर नगर रोड संख्या - दो।
  • लेबर क्वार्टर परिसर।

चार एस्पिरेशन और एक पिंक शौचालय का निर्माण

  • विष्णुपद क्षेत्र में एस्पिरेशल शौचालय - 22.29 लाख रुपये।
  • भुसुंडा मैदान - 22.29 लाख रुपये।
  • वार्ड संख्या 45 बाइपास के पास पिंक शौचालय - 17.2 लाख रुपये।
  • गांधी मैदान रैन बसेरा के पास - 22.29 लाख।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153716

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com