search

Shahjahanpur Accident: जय गुरुदेव के अनुयायियों की बस डिवाइडर से टकराई, एक श्रद्धालु की मौत

Chikheang 2025-12-3 15:08:12 views 1221
  

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस।



जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। मथुरा से जय गुरुदेव के अनुयायियों को लेकर लखीमपुर जा रही निजी बस बुधवार सुबह कांट के अकर्रा रसूलपुर गांव के पास डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में चहलुआ गांव निवासी भगौती प्रसाद की मृत्यु हो गई। जबकि आठ घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
चालक को झपकी आने की संभावना

आशंका जताई जा रही है चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। गांव से लखीमपुर के चहलुआ गांव से 40 लोग मथुरा में जयगुरुदेव के सत्संग में शामिल होने गए थे। बुधवार सुबह वापस जा रहे थे। हादसे के बाद चालक भाग गया। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168771