search
 Forgot password?
 Register now
search

सोने से पहले एक कली लहसुन चबाने से क्या होता है? पुरुष हो या महिला, जानकर सब हो जाएंगे हैरान

cy520520 2025-12-7 00:15:47 views 1043
  

रात को लहसुन खाने के अद्भुत फायदे (Picture Credit- Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय किचन पर इस्तेमाल होने वाले फूड्स न सिर्फ स्वाद में बेहतर होते हैं, बल्कि सेहत को भी फायदेमंद बनाते हैं। लहसुन इन्हीं में से एक है, जो आपके पूरे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार होता है। यही वजह है कि यह सदियों से लोगों की डाइट का हिस्सा बना हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लोग अक्सर सुबह खाली पेट इसे खाने के फायदे गिनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात में सोने से पहले इसे खाना आपके लिए कई ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आइए आज इस आर्टिकल में आपको बताते हैं क्या होगा अगर रोज रात सोने से पहले आप खाएंगे एक लहसुन की कली-  
पाचन के लिए फायदेमंद

साल 2019 के एक शोध में पता चला कि लहसुन पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करने में मदद करता है। साथ ही इसे खाने से ब्लोटिंग करने में मदद मिलती है, जिससे पाचन दुरुस्त होता है। अगर आप रोज रात इसकी एक कली खाते हैं, तो कुछ हफ्तों में हल्का और सुबह कम गैस महसूस करेंगे।  
इम्युनिटी बूस्ट करे

लहसुन इम्युनिटी बूस्ट करने में भी मददगार होता है। इसमें एलिसिन प्रचुर मात्रा में होता है, जो इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए जाना जाता है। एलिसिन में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सीजनल इन्फेक्शन को दूर रखने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में हर रात एक लहसुन की कली खाने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, खासकर ठंड के मौसम में।  
शरीर की सूरज कम करे

साल 2015 के एक शोध के अनुसार, लहसुन एंटी-इंफ्लेमेशन और एंटीऑक्सीडेंट कंपाउड्स से भरपूर होता है। ऐसे में एक महीने तक हर रात इसे खाने से शरीर की आंतरिक सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इससे बेहतर एनर्जी मिलती है, शरीर का दर्द होता है और सुस्ती भी कम होती है।  
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे

रोजाना लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। लहसुन हाई ब्लड प्रेशर को कम करने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जो हार्ट डिजीज के प्रमुख रिस्क फैक्टर हैं। एक महीने तक रात में लहसुन खाने से एलडीएल के स्तर को थोड़ा कम करने और हेल्दी ब्लड प्रेशर बनाए रखने में मदद मिलती है।
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार

रोज राज एक लहसुन की कली खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। दरअसल, इसमें ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाला हल्का इफेक्ट होता है। हर रात एक कली खाने से आपके शरीर को ग्लूकोज को ज्यादा अच्छे तरीके से मैनेज करने में मदद मिल सकती है, खासकर उन लोगों में जो हल्के उतार-चढ़ाव से जूझ रहे हैं। हालांकि, इसे शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।  

यह भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकती है लहसुन की चटनी, बस इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- सुबह उठते ही मुंह में दबा लें कच्चे लहसुन की 2 कली, हाई ब्लड प्रेशर समेत 5 परेशानियों की होगी छुट्टी

like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
151305

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com