search

Indigo की उड़ानें रद होने से Air ट्रैवल प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, रेलवे चलाएगा चार स्पेशल ट्रेनें, जानें क्या है रेलवे की योजना

cy520520 2025-12-6 22:40:13 views 1091
  

फाइल फोटो।


जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। देशभर में इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में लगातार हो रही बाधा ने लाखों यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को भी 1000 से अधिक उड़ानें रद होने के बाद देश के विभिन्न एयरपोर्टों पर बड़ी संख्या में यात्री फंस गए।   स्थिति को देखते हुए रेल मंत्रालय ने आपात कदम उठाते हुए कई प्रमुख शहरों के बीच चार विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी विस्तृत जानकारी दी।    इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन यात्रियों की सुविधा और बढ़ी हुई यात्रा मांग को पूरा करने के लिए किया जाएगा। ये ट्रेनें मुंबई सेंट्रल-भिवानी, मुंबई सेंट्रल-शकूर बस्ती, बांद्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा और वलसाड-बिलासपुर रूटों पर विशेष किराए के साथ चलाई जाएंगी।

ये रहे विशेष ट्रेनें  

1. ट्रेन संख्या 09001/09002

मुंबई सेंट्रल - भिवानी सुपरफास्ट स्पेशल (द्विसाप्ताहिक, कुल 14 फेरे)

ट्रेन 09001 (मुंबई से भिवानी)
हर मंगलवार और शुक्रवार, 10:30 बजे प्रस्थान
अगले दिन 13:00 बजे भिवानी आगमन
अवधि: 09 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025

ट्रेन 09002 (भिवानी से मुंबई)
हर बुधवार और शनिवार, 14:35 बजे प्रस्थान
अगले दिन 16:30 बजे मुंबई सेंट्रल आगमन
अवधि: 10 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025

स्टेशन ठहराव: बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, कोसली और चरखी दादरी।

कोच प्रकार: AC-3 टियर, स्लीपर, जनरल सेकेंड क्लास।

2. ट्रेन संख्या 09003/09004
मुंबई सेंट्रल - शकूर बस्ती सुपरफास्ट स्पेशल (कुल 32 फेरे)

ट्रेन 09003 (मुंबई से शकूर बस्ती)
मंगलवार एवं शुक्रवार को छोड़कर प्रतिदिन 10:30 बजे प्रस्थान विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें अगले दिन 08:00 बजे शकूर बस्ती आगमन अवधि: 08 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025


ट्रेन 09004 (शकूर बस्ती से मुंबई)
बुधवार एवं शनिवार को छोड़कर प्रतिदिन 10:15 बजे प्रस्थान अगले दिन 10:30 बजे मुंबई सेंट्रल आगमन अवधि: 09 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025


स्टेशन ठहराव: बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, मथुरा, कोसी कलां और दिल्ली सफदरजंग।

कोच प्रकार: AC-3 टियर, स्लीपर, जनरल सेकेंड क्लास।

3. ट्रेन संख्या 09730/09729
बांद्रा टर्मिनस - दुर्गापुरा सुपरफास्ट स्पेशल (2 फेरे)

ट्रेन 09730 (बांद्रा से दुर्गापुरा)
सोमवार, 08 दिसंबर 2025
10:00 बजे प्रस्थान, अगले दिन 05:30 बजे आगमन

ट्रेन 09729 (दुर्गापुरा से बांद्रा)
रविवार, 07 दिसंबर 2025
12:25 बजे प्रस्थान, अगले दिन 07:00 बजे आगमन

स्टेशन ठहराव: बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवंनी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर और बनस्थली निवाई।

कोच प्रकार: फर्स्ट AC, AC-2 टियर, AC-3 टियर, स्लीपर, जनरल क्लास।

4. ट्रेन संख्या 08244/08243
वलसाड – बिलासपुर स्पेशल (कुल 8 फेरे)

ट्रेन 08244 (वलसाड से बिलासपुर)
हर शुक्रवार, 16:50 बजे प्रस्थान
अगले दिन 13:50 बजे आगमन
अवधि: 19 दिसंबर 2025 से 09 जनवरी 2026

ट्रेन 08243 (बिलासपुर से वलसाड)
हर गुरुवार, 16:00 बजे प्रस्थान
अगले दिन 13:50 बजे आगमन
– अवधि: 18 दिसंबर 2025 से 08 जनवरी 2026

स्टेशन ठहराव: भेस्तान, चलथान, नंदुरबार, अमलनेर, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बड़नेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और भाटापारा।

कोच प्रकार: AC-2 टियर, AC-3 टियर, स्लीपर, जनरल सेकेंड क्लास।


बुकिंग कब से?  

ट्रेन 09003 एवं 09730 की बुकिंग: 06 दिसंबर 2025 से
ट्रेन 09001 की बुकिंग: 07 दिसंबर 2025 से
ट्रेन 08244 की बुकिंग: 08 दिसंबर 2025 से

यात्री सभी पीआरएस काउंटरों और IRCTC वेबसाइट पर टिकट बुक कर सकेंगे। ट्रेनों के समय, ठहराव और संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164494