search

एंटी-नारकोटिक्स टास्‍क फोर्स की बड़ी कार्रवाई: बरेली में 5.2 KG अफीम जब्त, पंजाब भेजने की थी तैयारी

Chikheang 2025-12-6 19:40:06 views 745
  

पुलि‍स की ग‍िरफ्त में तस्‍कर



जागरण संवाददाता, बरेली। जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला तस्कर को एएनटीएफ टीम ने धर दबोचा। आरोपित के पास से 5.2 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम (जिसकी कीमत लगभग 52 लाख रूपये) और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ लखनऊ के नेतृत्व में एएनटीएफ यूनिट बरेली ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले सक्रिय तस्कर रामऔतार निवासी ढकिया अलीगंज को गिरफ्तार कर सुभाषनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा पंजीकृत कराया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह झारखंड से स्वयं भी अफीम लेकर आता है और कई बार झारखंड से अफीम की सप्लाई करने वाले लोग भी यहां आकर सप्लाई दे जाते हैं। बरामद अफीम डेविड निवासी खादखेड़ा बस स्टैण्ड रांची ने देवचरा आकर दिया था।

शनिवार को इसे सप्लाई करने के लिए यहां पंजाब की एक पार्टी का इंतजार कर रहा था। तभी त्रिशुल तिराहे पर महेशपुरा फाटक की ओर बने यात्रीशैड के सामने गिरफ्तार कर लिया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168960